चित्रकूट07मई*क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में कोतवाली कर्वी में सभासद पद के समस्त प्रत्यासियों के साथ गोष्ठी संपन्न।
संजय मिश्रा यूपी आज तक वेबसाइट चैनल ब्यूरो चीफ चित्रकूट
चित्रकूट। दिनाँक 07.05.2023 को क्षेत्राधिकारी नगर हर्ष पाण्डेय एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्वी द्वारा कोतवाली कर्वी में नगर पालिका कर्वी के सभासद पद सभी दलों एवं निर्दलीय प्रत्यासियों के साथ गोष्ठी की गयी । इस गोष्ठी में सभी प्रत्यासियों को बताया गया कि चुनाव आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन न किया जाय, यदि किसी प्रकार से चुनाव आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करते पाया जाता है तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी । किसी भी वोटर को किसी भी प्रकार का प्रलोभन न दिया जाये, अधिक भीड़ एकत्रित न की जाये । चुनाव प्रकिया का शांति पूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने में शासन-प्रशासन का सहयोग करें ।

More Stories
कौशाम्बी 31 मार्च 26*गैंगरेप का इनामिया अभियुक्त गिरफ्तार*
पूर्णिया बिहार 31 मार्च 26 पूर्णिया के सीमेंन स्टेशन की सराहना: जिला पदाधिकारी ने किया निरीक्षण
कौशाम्बी 31 मार्च 26*जमीन हड़पने की नीयत से की गई थी पूर्व प्रधान की हत्या*