चित्रकूट ब्रेकिंग
चित्रकूट03जून2023*योगी सरकार में जमीनी स्तर में नहीं होते विकास कार्य। जिम्मेदार झूठी रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों को करते हैं गुमराह।
संजय मिश्रा यूपी आज तक न्यूज़ चैनल ब्यूरो चीफ चित्रकूट
एक तरफ भाजपा की केंद्र और राज्य सरकारें अपनी उपलब्धियां गिना गिना कर वाहवाही लूट रही है वहीं दूसरी तरफ जनता न नरकीय जीवन जीने को मजबूर है क्योंकि जमीनी सच्चाई जानने के लिए ना तो कोई सरकार के नुमाइंदे आते हैं और ना प्रशासनिक अधिकारी ,जनपद चित्रकूट के पहाड़ी ब्लाक अंतर्गत नांदी ग्राम पंचायत में सिद्ध पीठ पाताली हनुमान जी आश्रम प्रांगण में बने सामुदायिक शौचालय में गंदगी और अव्यवस्थाओं की उपमा शब्दों से नहीं की जा सकती ।
आश्रम के प्रांगण में सुबह से शाम तक बनी रहती है हजारों श्रद्धालुओं की भीड़। सामुदायिक शौचालय में महीनों से पानी, सफाई कार्य बंद है, नियुक्त सफाई कर्मी का कहना है कि यहां का समरसएबउल पानी नहीं दे रहा और ना ही प्रधान के द्वारा सफाई हेतु कोई सामान दिया जा रहा है, जबकि हम इसकी जानकारी प्रधान सचिव और वीडियो कार्यालय पहाड़ी को भी दे चुके हैं लेकिन जब कोई सुनाई नहीं हो रही तो हम क्या कर सकते हैं। इस संदर्भ में जब एडीओ पंचायत रूपनारायण से बात की गई तो उनके द्वारा बताया गया कि अभी तक हमें कोई जानकारी नहीं थी और आपने जानकारी दी है तो हम कल तक बनवा देंगे वहीं सचिव गायत्री पांडे का कहना है कि प्रधान पति फोन रिसीव नहीं कर रहे मैं सोमवार तक देखूंगी। योगी सरकार में ब्लॉक के अधिकारी और कर्मचारियों के द्वारा जमीनी स्तर का कोई ध्यान नहीं दिया जाता है इतना ही नहीं ग्राम पंचायतों में सचिव और एडीओ पंचायत महीनों -महीनो तक कभी दिखाई नहीं देते और घर बैठे बैठे ग्राम पंचायतों की झूठी रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों को सौंप कर गुमराह करते रहते हैं। इसी कारण से आज भी गांव कस्बे की भोली-भाली जनता नरकीय जीवन जीने को मजबूर है क्योंकि किसी भी सक्षम अधिकारी द्वारा प्रधान व सचिव की जांच परख नहीं की जाती अगर उच्च अधिकारियों से ग्राम पंचायतों की सही जांच कराई जाए तो चित्रकूट जनपद की सभी ग्राम पंचायतों मेंचौंकाने वाले रहस्य सामने आएंगे।

More Stories
लखनऊ 12 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
कानपुर नगर12अप्रैल26*(साइबर हेल्प डेस्क) द्वारा कार्यवाहीशि,कायतकर्ता के खाते में धनराशि 55,425/- को वापस कराया गया
मुजफ्फरनगर 12 अप्रैल 26*अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़