चित्रकूट01मई23*पर्यावरण रक्षण के लिए जन जागरूकता अभियान शुरू
संजय मिश्रा ब्यूरो चीफ चित्रकूट
चित्रकूट, 1 मई 2023। पहाड़ी में सोमवार से पर्यावरण रक्षण अभियान (परी) के तहत मैजिक शो के जरिए जागरूकता अभियान प्रारंभ हो गया । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहाड़ी में एमओ आई सी डॉ उदय प्रताप सिंह ने हरी झंडी दिखाकर मैजिक शो टीम को रवाना किया। टीम को रवाना करने के पहले डॉ उदय प्रताप सिंह ने कहा कि मैजिक शो के जरिए पर्यावरण रक्षण के प्रति जागरूकता कार्यक्रम लोगों के लिए लाभकारी साबित होगा। प्लास्टिक से उपजाऊ जमीन बंजर हो रही है । प्लास्टिक को जलाने पर धुएं से हानिकारक रसायन निकलते हैं। जिससे लोगों को ह्रदय रोग, फेफड़ा की बीमारी व कैंसर फैल रहा है। इसके अलावा भी बहुत सारे नुकसान हो रहे हैं। प्लास्टिक के सीमित उपयोग से ही इससे बचा सकता है।
ममता हेल्थ इंस्टिट्यूट ऑफ मदर एंड चाइल्ड डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर राजीव पाठक ने बताया कि घर में निकलने वाले धुएं से दमा, हफनी के साथ कई बार आंखों की रोशनी भी चली जाती।उन्होंने घर में निकलने वाले गीले व सूखे कचरे को अलग-अलग डस्टबिन में रखने के लिए लोगों से अपील की। इस मौके पर डॉ सुधीर शर्मा व अन्य स्टाफ मौजूद रहे।

More Stories
नई दिल्ली 24 मार्च 26*’अगर जंग जारी रही तो दुष्परिणाम तय’, राज्यसभा में बोले पीएम मोदी, सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई*
गोरखपुर 24 मार्च 26*गोरखपुर में 100 करोड़ का साइबर महाघोटाला बेनकाब:
बीघापुर-उन्नाव*24 मार्च 26*भ्रष्टाचार में शिक्षा विभाग बटोर रहा सुर्खियां*