चित्रकूट01जुलाई23*1*क्षेत्राधिकारी नगर की अध्यक्षता में पैरवी का कार्य देख रहे अधिकारी/कर्मचारियों के साथ गोष्ठी की गयी।
*क्षेत्राधिकारी नगर की अध्यक्षता में पैरवी का कार्य देख रहे अधिकारी/कर्मचारियों के साथ गोष्ठी की गयी एवं प्रभावी पैरवी कर अपराधियों को सजा दिलाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये*
संजय मिश्रा यूपी आज तक न्यूज़ चैनल ब्यूरो चीफ चित्रकूट
चित्रकूट। पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला के निर्देशन में पुलिस कार्यालय स्थित राघव प्रेक्षागार में क्षेत्राधिकारी नगर/नोडल अधिकारी अभियोजन हर्ष पांडेय की अध्यक्षता में मॉनिटरिंग सेल प्रभारी श्री पारितोष दीक्षित की उपस्थिति में जनपद के समस्त थानों में पैरवी का कार्य देख रहे पैरोकार मुख्य आरक्षी/आरक्षियों एवं उपनिरीक्षकों के साथ गोष्ठी की गई । इस गोष्ठी में प्रभावी पैरवी कर अभियुक्तों को अधिक से अधिक सजा दिलाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए तथा बताया गया कि कोई भी गवाह होस्टाइल नहीं चाहिए, गवाह को समय से सूचित करें जिससे न्यायालय में गवाह समय से उपस्थित हो सके । चिन्हित मुकदमों की सघन पैरवी की जाये एवं अपराधियों को अधिक से अधिक सजा दिलायी जाये ।

More Stories
लखीमपुर खीरी18 नवम्बर 26*पंजाब टेंट हाउस के पक्ष में 1.82 करोड़ रुपये की वसूली के लिए सरकारी विभागों के बैंक खाते कुर्क करने का आदेश
कानपुर नगर 18 नवम्बर 26*भाजपा कानपुर ग्रामीण महिला मोर्चा ने विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर की बैठक,
लखनऊ 18 नवम्बर 26* अनुराग शुक्ला पर जानलेवा फायरिंग मामले में 1 महिला सहित 5 अभियुक्त गिरफ्तार