चित्रकूट 9 नवम्बर 26*दीपदान कर लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 4 की मौत, 12 घायल*

चित्रकूट मे बड़ा हादसा हुआ है दीपोत्सव की खुशियों में मौत का काल सहम गई धर्मनगरी, कलेक्टर और कप्तान घटना स्थल पर पहुंचे, घायलों को अस्पताल भेजा गया, घायलों से मिलकर बेहतर इलाज हेतु डीआईजी राजेश एस० भी पहुंचे, रैपुरा थानांतर्गत की घटना।
यूपी के चित्रकूट में रैपुरा थाना क्षेत्र के रामनगर कस्बा स्थित पावर हाउस के पास झांसी-मिर्जापुर नेशनल हाईवे पर सोमवार तड़के ट्रैक्टर-ट्राली को जोड़ने वाला गुल्ला (हिच) अचानक टूट गया। इससे अनियंत्रित ट्राली हाईवे से नीचे उतरने के साथ ही पलट गई। हादसे में मासूम समेत चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई। 12 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। इनमें सात घायलों की हालत गंभीर होने पर सीएचसी रामनगर से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। ट्रैक्टर सवार श्रद्धालु दीपदान में शामिल होने के बाद वापस प्रयागराज लौट रहे थे। मृतकों में तीन लोग मध्य प्रदेश के रीवा और एक मृतक प्रयागराज जिले का रहने वाला है
प्रयागराज जिले के खीरी थाना क्षेत्र के ऊंचा गांव से करीब दो दर्जन श्रद्धालु ट्रैक्टर-ट्राली में सवार होकर दीपदान मेला में शामिल होने शनिवार को चित्रकूट आए थे। इसमें ऊंचा गांव वालों के कुछ रिश्तेदार मप्र के रीवा जिले के रहने वाले भी शामिल रहे। रविवार की देर रात सभी लोग दर्शन और दीपदान करने के बाद वापस प्रयागराज के लिए रवाना हुए। सोमवार को तड़के करीब ढाई बजे झांसी-मिर्जापुर नेशनल हाईवे में रामनगर कस्बा स्थित पावर हाउस के पास ट्रैक्टर-ट्राली को जोड़ने वाला गुल्ला अचानक टूट गया।
अचानक तेज रफ्तार ट्रैक्टर का गुल्ला टूटने से अनियंत्रित ट्राली हाईवे किनारे खाईं में जाकर पलट गई। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। कई लोग ट्राली के नीचे दब गए थे। आसपास के लोगों ने राहत और बचाव कार्य शुरू करने के साथ पुलिस को भी सूचना दी गई। पुलिस ने सभी घायलों को किसी तरह बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से सीएचसी रामनगर पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने चाकघाट निवासी शिवांश, त्रिवेणी, छह वर्षीय नन्हे पुत्र धर्मेंद्र और राधेकृष्ण निवासी ऊंचा गांव को मृत घोषित कर दिया।थाना प्रभारी रैपुरा राम सिंह ने बताया कि गंभीर रुप से घायल सात लोगों राज कुमारी पत्नी सीताराम, दिव्यांशी, रेखा, संगीता, राज कुमारी पत्नी व सुनैना को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। चारो शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए है।
हादसे में प्रयागराज जिले के खीरी थाना क्षेत्र के ऊंचा गांव निवासी 30 वर्षीया सुनैना पत्नी सतीश, 50 वर्षीय राधेकृष्ण, 45 वर्षीया रेखा पत्नी उमेश, 45 वर्षीया सुनीता पत्नी शेरा, 50 वर्षीय राज कुमारी पत्नी सीताराम, 55 वर्षीय लक्ष्मण, 65 वर्षीय तारामुनि, 13 वर्षीया दिव्यांशी पुत्री दिलीप निवासी खरकाखास, 35 वर्षीय संजो पत्नी विश्वनाथ निवासी कोरहो के अलावा मप्र के रीवा जिले के 36 वर्षीया संगीता पत्नी सतेन्द्र निवासी चाकघाट, 50 वर्षीय त्रिवेणी निवासी बसहट, छह वर्षीय शिवांश पुत्र राजेश निवासी बसहट, आठ वर्षीय पुष्पराज पुत्र धर्मेन्द्र बसहट, 46 वर्षीया राज कुमारी पत्नी त्रिवेणी बसहट, 60 वर्षीय लक्ष्मण निवासी चाकघाट, 53 वर्षीय महारानी पत्नी लक्ष्मण निवासी चाकघाट गंभीर रुप से घायल हो गए।
More Stories
पूर्णिया बिहार 9 नवंबर26* ऑपरेशन मुस्कान के तहत – SSP ने 26 लाख के 89 मोबाइल मालिकों को लौटाए,
लखनऊ 9 नवम्बर 26*यात्रियों से भरी प्राइवेट बस के अनियंत्रित होकर खाईं में पलटने से 3 यात्रियों की मौत हो गई एवं 45 घायल हो गए।
लखनऊ 9 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*