चित्रकूट 30 अप्रैल *बकटा बुजुर्ग एवं खरसेंडा गांव में पानी की भारी किल्लत ।
चित्रकूट से संजय मिश्रा ब्यूरो चीफ यूपीआजतक।
चित्रकूट जनपद चित्रकूट के पहाड़ी ब्लाक बकटा बुजुर्ग एवं खरसेंडा ग्राम पंचायत में गर्मियों के दिनों में पीने के पानी की भारी किल्लत हो जाती है। ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि हमारे गांव में मई जून के महीने में पानी के लिए हमेशा से समस्या बनी हुई है। इस समस्या हेतु हम लोगों के द्वारा ब्लॉक से लेकर जिलाधिकारी तक आवेदन कर चुके हैं लेकिन समस्या का कोई हल अभी तक नहीं निकला क्योंकि यहां सिर्फ एक ही कुंआ है जिससे गांव वासियों को पीने का पानी मिलता है लेकिन गर्मियों के दिन में यह भी सूख जाता है जिससे गांव निवासियों को पीने के पानी की व्यवस्था के लिए गांव से कोसों दूर लोगों के निजी ट्यूबवेल से पानी लाना पड़ता है क्योंकि यहां पहले तो हैंडपंप है नहीं और जो है उनका पानी खारा है इसलिए छोटे-छोटे बच्चों एवं महिलाओं को नहान एवं पीने के पानी के लिए इस कुंए के अलावा कोई अन्य विकल्प नहीं है ग्रामीणों ने जिलाधिकारी चित्रकूट से गर्मियों के दिनों में वैकल्पिक व्यवस्था कराने की मांग की है।
More Stories
मथुरा 20 अक्टूबर 26*विजयदशमी पर रावण दहन का विरोध, ओमवीर सारस्वत एडवोकेट ने की दशानन की महाआरती
मथुरा 20 अक्टूबर 26*थाना वृन्दावन पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को 01 अवैध चाकू सहित गिरफ्तार किया गया ।*
सहारनपुर 20 अक्टूबर 26*पटाखा छोडने वाली 02 बुलट मोटरसाइकिलो को कब्जे में लेकर अंतर्गत धारा 207 एमवी एक्ट मे किया गया सीज….*