November 19, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

चित्रकूट 19 नवम्बर 26*राम वन गमन मार्ग की मिट्टी और NTPC का राखड़ निजी प्लांट में खपाने का आरोप

चित्रकूट 19 नवम्बर 26*राम वन गमन मार्ग की मिट्टी और NTPC का राखड़ निजी प्लांट में खपाने का आरोप

चित्रकूट 19 नवम्बर 26*राम वन गमन मार्ग की मिट्टी और NTPC का राखड़ निजी प्लांट में खपाने का आरोप, पहाड़ी में खुलेआम चल रहा खेल!

बंशी लाल ब्यूरो प्रमुख चित्रकूट, यूपीआजतक 

चित्रकूट। राम वन गमन मार्ग निर्माण परियोजना की मिट्टी और एनटीपीसी के राखड़ की कथित अवैध बिक्री का मामला कस्बा पहाड़ी में सुर्खियों में है। आरोप है कि मार्ग निर्माण कार्य से जुड़ी मिट्टी और राखड़ को निजी लाभ के लिए कस्बा पहाड़ी स्थित एक प्लांट की पुराई में खपाया जा रहा है।

मौके का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें डंपर और जेसीबी से प्लांट परिसर में मिट्टी डालने का कार्य दिखाई दे रहा है। अब सवाल यह है कि आखिर यह मिट्टी और राखड़ कहां से आ रहा है? क्या राम वन गमन मार्ग के ठेकेदारों को निर्माण सामग्री निजी प्लांट में बेचने की अनुमति मिली हुई है?

विडंबना देखिए! एक तरफ अधिकारी राम वन गमन मार्ग निर्माण के लिए जगह-जगह मिट्टी के स्रोत तलाश रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ निर्माण कार्य से जुड़ी सामग्री की कथित बिक्री के आरोप सामने आ रहे हैं। यदि आरोप सही हैं तो यह सरकारी परियोजना की सामग्री के दुरुपयोग का गंभीर मामला है।

जिलाधिकारी चित्रकूट से सीधा सवाल—आखिर किसकी अनुमति से हो रहा यह कारोबार?

मांग है कि तत्काल मौके पर राजस्व एवं संबंधित निर्माण विभाग की संयुक्त टीम भेजकर जांच कराई जाए। डंपरों के परिवहन दस्तावेज, मिट्टी एवं राखड़ के स्रोत, ठेकेदार के स्टॉक रजिस्टर और बिक्री संबंधी अभिलेखों की जांच हो। अनियमितता मिलने पर संबंधित ठेकेदारों और जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।राम के नाम पर बन रहे मार्ग की मिट्टी निजी प्लांट में कैसे पहुंच रही है? प्रशासन को इसका जवाब देना होगा।

Taza Khabar