चित्रकूट 28 अप्रैल* दंगा नियंत्रण उपकरणों की रिहर्सल की गयी
संवाददाता – चित्रकूट से व्यूरो चीफ़ श्री संजय मिश्रा की रिपोर्ट न्यूज़ यूपी आज़तक
चित्रकूट 28 अप्रैल* पुलिस अधीक्षक द्वारा शुक्रवार परेड की सलामी लेकर पेरड का निरीक्षण किया गया तथा दंगा नियंत्रण उपकरणों की रिहर्सल की गयी। चित्रकूट पुलिस अधीक्षक चित्रकूट वृन्दा शुक्ला द्वारा पुलिस लाइन्स चित्रकूट में शुक्रवार परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया गया। परेड निरीक्षण के दौरान महोदया द्वारा परेड की गुणवत्ता का अवलोकन किया गया व आवश्यक सुधार हेतु निर्देश दिये गये।
परेड के दौरान पुलिस लाइन्स ग्राउण्ड में दंग-नियंत्रण रिहर्सल की गयी, जिसमें महोदया द्वारा परेड में दंगा नियंत्रण उपकरणों की हैंडलिंग व उपयोग किया गया एवं उपस्थित प्रभारी निरीक्षकों/चौकी प्रभारियों एवं समस्त कर्मचारियों को दंगा नियंत्रण उपकरणों के सम्बन्ध मे विस्तृत रुप से बाताया गया, सभी उपकरणों की हैण्डलिंग करायी गयी तथा उनके उपयोग के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी। समस्त प्रभारी निरीक्षकों से दंगा नियंत्रण उपकरण चलावकर देखे गये। थाना प्रभारियों के गाडियों में रखे दंगा नियंत्रण उपकरणों को चेक किया गया। महोदया द्वारा समस्त थाना/चौकी/शाखा प्रभारियों को बताया गया कि अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को समय समय पर दंगा नियंत्रण की हैण्डिंग करवाते रहें।
ततपश्चात महोदया द्वारा परिवहन शाखा का निरीक्षण कर डायल 112 की मोटरसाइकिल में रखी समस्त उपयोगी वस्तुओं के सम्बंध में जानकारी ली गयी । महोदया द्वारा जिम का निरीक्षण कर जिम को आधुनिक करने के लिए निर्देश दिए । महोदया द्वारा मेस का निरीक्षण किया गया इस दौरान स्वयं चपाती चख कर भोजन की गुणवत्ता सुधारने के निर्देश दिए । तत्पश्चात महोदय द्वारा बैरक एवं शौचालय का निरीक्षण कर प्रतिसार निरीक्षक को साफ सफाई हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन्स निष्ठा उपाध्याय, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन्स सुमेर सिंह, समस्त प्रभारी निरीक्षक एवं चौकी प्रभारी तथा अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

More Stories
बांदा21 फरवरी 26* गौशाला का निर्माण एक करोड़ 60 लाख का, लेकिन गौशाला के चारों तरफ बाउंड्री ही नहीं
मथुरा 21 फ़रवरी 26*तहसील मांट में लगा समाधान दिव
*मथुरा 21 फरवरी 26* पुलिस मुठभेड़ मे 25000/- का इनामिया शातिर अभियुक्त गिरफ्तार