चित्रकूट 21 नवम्बर 26*बारिश में कच्चे मकान ढहने से गरीब परिवारों का भारी नुकसान, मुआवजे के लिए भटक रहे ग्रामीण
चित्रकूट से वंशी लाल कि रिपोर्ट यूपीआजतक
लेखपाल और ग्राम प्रधान पर सर्वे न कराने का आरोप, अपात्रों के नाम सूची में शामिल किए जाने की भी शिकायत
चित्रकूट। जनपद चित्रकूट के विकासखंड कर्वी अंतर्गत ग्राम कोहारी में बारिश के चलते कच्चे मकान गिरने से कई गरीब परिवारों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। मकान ढहने से ग्रामीणों का घरेलू सामान पूरी तरह नष्ट हो गया, लेकिन पीड़ित परिवारों को अब तक सरकारी सहायता और मुआवजा मिलने की उम्मीद पूरी नहीं हुई है।ग्रामीणों ने खंड विकास अधिकारी कर्वी को सामूहिक शिकायती प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि हल्का लेखपाल और ग्राम प्रधान द्वारा प्रभावित परिवारों का स्थलीय सर्वेक्षण नहीं कराया गया और न ही पात्र पीड़ितों के नाम सहायता सूची में भेजे गए हैं।
शिकायतकर्ताओं का कहना है कि हल्का लेखपाल को कई बार नुकसान की जानकारी दी गई, इसके बावजूद सर्वेक्षण करने में रुचि नहीं दिखाई गई। वहीं ग्रामीणों ने सूची में ऐसे लोगों के नाम शामिल किए जाने का भी आरोप लगाया है, जिनका बारिश से कोई नुकसान नहीं हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि वास्तविक पीड़ित परिवार सहायता से वंचित हैं, जबकि अपात्र लोगों के नाम सूची में पहले से शामिल किए जा चुके हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि गांव में निष्पक्ष तरीके से स्थलीय जांच कराई जाए तथा बारिश में मकान गिरने और घरेलू सामान नष्ट होने से प्रभावित परिवारों को चिह्नित कर नियमानुसार मुआवजा दिलाया जाए। शिकायती पत्र की प्रतिलिपि जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी और जिला पंचायत राज अधिकारी चित्रकूट को भी भेजी गई है। अब देखना यह है कि जिला प्रशासन ग्रामीणों की शिकायत पर कब संज्ञान लेता है और वास्तविक पीड़ित परिवारों को राहत मिल पाती है या नहीं। ग्रामीणों की प्रमुख मांग: गांव में निष्पक्ष जांच कराकर पात्र पीड़ितों को मुआवजा दिलाया जाए तथा अपात्रों के नाम सूची में शामिल किए जाने की शिकायत की जांच हो।

More Stories
चिटकूट 21 नवम्बर 26*करीब तीन वर्षों से मानदेय न मिलने का आरोप, पंचायत सहायक ने अधिकारियों से लगाई गुहार
अंतिम प्रणाम मां…’ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मां सावित्री देवी को किया प्रणाम, शेयर किया भावुक पोस्ट
लखीमपुर खीरी21 नवम्बर 26*मतदाता सूची में नाम जोड़ने को जिलेभर में विशेष कैंप, डीएम ने किया निरीक्षण