चमौली 23 नवंबर 26*दिखावे से दूर सादगी की मिसाल बने दो SDM, मंदिर में रचाई शादी
चमौली *उत्तराखंड के चमोली जिले के कर्णप्रयाग में तैनात SDM अकलेश नौडियाल और अल्मोड़ा के भिकियासैंण में तैनात SDM यक्षी अरोड़ा विवाह बंधन में बंध गए। दोनों ने बिना किसी तामझाम और भव्य आयोजन के कर्णप्रयाग स्थित प्रसिद्ध उमा देवी मंदिर में सात फेरे लिए। विवाह समारोह में दोनों परिवारों के चुनिंदा परिजन ही शामिल हुए। दोनों अधिकारियों के इस सादगीपूर्ण फैसले की क्षेत्र में खूब चर्चा हो रही है।

More Stories
अयोध्या23 नवंबर 26*आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अयोध्या दौरा
लखनऊ23 नवंबर 26*सआदतगंज ट्रिपल मर्डर केस में पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट
लखनऊ 23 नवंबर 26*जानकीपुरम हत्याकांड का खुलासा, पत्नी गिरफ्तार; प्रेमी फरार*