ग्वालियर26जून2023*जिले में कानून व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से ‘‘कॉम्बिंग गश्त’’
*कॉम्बिंग गश्त के दौरान पुलिस ने शराब व अवैध हथियार, सट्टेबाजों तथा फरार वारंटियों सहित लगभग तीन सौ बदमाशों पर की कार्यवाही*
*ग्वालियर पुलिस ने कॉम्बिंग गश्त के दौरान जिले के विभिन्न थानों में 66 स्थाई व 119 गिरफ्तारी सहित कुल 185 वारंटियों को किया गिरफ्तार और 428 गुण्डा एवं हिस्ट्रीशीटरों को किया चेक।*
*अवैध शराब की तस्करी करने वाले 99 व्यक्तियों, सट्टा खिला रहे 4 सटोरियों, जुआ के 03 प्रकरणों तथा अवैध हथियार के 03 प्रकरणों एवं एनडीपीएस एक्ट के 01 प्रकरण में आरोपियों को पकड़ा जाकर कार्यवाही की गई।*
ग्वालियर। 26.06.2023। जिले में कानून व्यवस्था बनाये रखने व आदतन अपराधियों पर शिकंजा कसने के उद्देश्य से *पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री राजेश सिंह चंदेल,भापुसे* के निर्देश पर ग्वालियर जिले में दिनांक 25/26.06.2023 की दरमियानी रात्रि शहर व देहात के थाना क्षेत्रों में शाम से देर रात तक काबिंग गश्त किया गया। इस दौरान *अति0 पुलिस अधीक्षक शहर (मध्य) श्री ऋषिकेश मीणा,भापुसे, अति0 पुलिस अधीक्षक शहर (पश्चिम) श्री गजेन्द्र वर्धमान तथा अति0 पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री जयराज कुबेर* एवं ग्वालियर पुलिस के समस्त राजपत्रित अधिकारियों द्वारा अपने-अपने अधीनस्थ थाना प्रभारियों के साथ मय पुलिस बल के ग्वालियर शहर एवं देहात क्षेत्र में कॉम्बिंग गश्त किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा शहर में स्वयं कॉम्बिंग गश्त का जायजा लिया गया और पुलिस अधिकारियों को प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। ग्वालियर पुलिस की कॉम्बिंग गश्त से जिले के बदमाशों में हड़कंप देखने को मिला है।
ग्वालियर पुलिस के अधिकारियों द्वारा अधीनस्थ थाना बल के साथ अपने-अपने क्षेत्र में पैदल गश्त किया गया। इस दौरान उनके द्वारा फरारी बदमाशों, वारंटियों, गुंडों, हिस्ट्रीशीटर बदमाशों की चेकिंग के साथ ही बैंक एटीएम एवं लॉज, ढाबों को भी चेक किया। इस गश्त के लिये पुलिस अधिकारियों द्वारा टीमें बनाकर शहर व देहात क्षेत्रों में चिन्हित संवेदनशील इलाकों में भी गश्त की गई।
*इस दौरान ग्वालियर जिले में कुल 119 गिरफ्तारी वारंट, 866 स्थाई वारंट तामील कराये गये साथ ही 225 गुण्डा एवं 203 हिस्ट्रीशीटरों को चेक किया गया, इसके साथ ही अवैध शराब की तस्करी करने वाले 99 व्यक्तियों, सट्टा खिला रहे 4 सटोरियों, जुआ के 04 प्रकरणों तथा अवैध हथियार के 03 एवं एनडीपीएस एक्ट के 01 प्रकरण में आरोपियों पर कार्यवाही की गई।*
पुलिस टीमों द्वारा इस अभियान के दौरान कई सक्रिय बदमाशों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की, साथ ही गुण्डों एवं हिस्ट्रीशीटरों के रिकॉर्ड को अपडेट किया गया। शहर व देहात क्षेत्र की गली मौहल्लों में घूमकर पुलिस ने गुण्डे, बदमाशों की धरपकड़ की। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा जिले में कानून व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से समय-समय पर कॉम्बिंग गश्त कराई जा रही है।

More Stories
अयोध्या3मई26*श्रद्धालु की मोबाइल चोरी करने वाला गिरफ्तार (विनय सिन्हा)
जालौन 3मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर जालौन केई कुछ महत्वपूर्ण खबरें
जालौन3मई26*मनुष्य के जीवन मे भोजन की तरह से सत्संग की भी आवश्यकता होती है