February 24, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

ग्वालियर15जून23*सोशल मीडिया पर कट्टा लेकर फोटो अपलोड करने वाले युवक को पुलिस ने अवैध हथिया र सहित हिरासत में लिया*

ग्वालियर15जून23*सोशल मीडिया पर कट्टा लेकर फोटो अपलोड करने वाले युवक को पुलिस ने अवैध हथिया र सहित हिरासत में लिया*

ग्वालियर15जून23*सोशल मीडिया पर कट्टा लेकर फोटो अपलोड करने वाले युवक को पुलिस ने अवैध हथिया र सहित हिरासत में लिया*

ग्वालियर। 15.06.2023। प्रायः देखने में आ रहा है कि सोशल मीडिया पर आये दिन असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध हथियार के साथ फोटो या वीडियो अपलोड किये जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ फोटो या वीडियो अपलोड करने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही करने हेतु *पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री राजेश सिंह चंदेल,भापुसे* द्वारा ग्वालियर पुलिस की साइबर सेल तथा समस्त थानों को सोशल मीडिया पर सत्त निगरानी रखने हेतु निर्देशित किया गया। विगत दिनों थाना झांसीरोड क्षेत्रान्तर्गत नीडम रोड पर एक युवक द्वारा हाथ में कट्टा लेकर फोटो को सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया था। उक्त वायरल फोटो थाना झांसीरोड पुलिस के संज्ञान में आने पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। *अति0 पुलिस अधीक्षक शहर (मध्य/यातायात) श्री ऋषिकेश मीणा,भापुसे* द्वारा थाना झांसीरोड पुलिस की टीम को उक्त वायरल फोटो में हथियार सहित दिख रहे युवक की तलाश कर पकड़ने हेतु निर्देशित किया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में *सीएसपी विश्वविद्यालय श्री रत्नेश सिंह तोमर* के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी झांसीरोड श्री शैलेन्द्र भार्गव के द्वारा थाना बल की टीम को उक्त युवक की पतारसी कर पकड़ने हेतु लगाया गया। कॉम्बिंग गश्त के दौरान दिनांक 14/15.06.2023 की दरमियानी रात थाना झांसीरोड पुलिस टीम को सूचना मिली कि सोशल मीडिया पर वायरल फोटो में हथियार सहित दिख रहा युवक नीडम रोड, रेलवे ब्रिज के पास हरीशंकरपुरम के पास देखा गया है। उक्त सूचना पर पुलिस टीम नीडम रोड पर पहुंची तो वहां पर वायरल फोटो मेें दिख रहे हुलिया का एक युवक खड़ा दिखा, पुलिस जवानों को देखकर युवक के द्वारा वहां से भागने की कोशिश की गई लेकिन पुलिस जवानों द्वारा उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया। पकड़े गये युवक की तलाशी लेने पर उसके पास से एक कट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने स्वयं को नहर वाली माता मंदिर, चन्द्रबदनी नाका, थाना झांसीरोड का रहने वाला बताया। पुलिस द्वारा पकड़े गये युवक से कट्टा रखने के संबंध में पूछताछ की जा रही है। पकड़े गए आरोपी ने बताया कि उसने गलती से फोटो हथियार लेकर फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया था। थाना झांसीरोड पुलिस द्वारा पकड़े गये युवक के खिलाफ अप0क्र0 338/23 धारा 25 आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्व किया गया।

*सराहनीय भूमिकाः*- थाना प्रभारी झांसीरोड शैलेन्द्र भार्गव, प्र.आर. लाखन सिंह, आरक्षक शीसराम व श्याम जाट की सराहनीय भूमिका रही है।

Taza Khabar