ग्वालियर13जून23*थाना ग्वालियर क्षेत्र में प्रेम प्रसंग को लेकर हुए अंधे कत्ल का पर्दाफाश कर घटना में लिप्त दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार*
*आरोपियों से घटना में प्रयुक्त एक कट्टा मय दो जिंदा राउण्ड तथा स्प्लेण्डर मोटर सायकिल की जप्त*
ग्वालियर। 13.06.2023। दिनांक 09.06.23 को सांय फरियादी रामवरन राठौर के पुत्र यश की अज्ञात बदमाशों द्वारा कट्टे से गोली मारकर हत्या कर दी थी। उक्त घटना को उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए *पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री राजेश सिंह चंदेल,भापुसे* द्वारा *अति0 पुलिस अधीक्षक शहर (मध्य/यातायात) श्री ऋषिकेश मीणा,भापुसे* को थाना ग्वालियर पुलिस की टीम बनाकर उक्त हत्या की घटना का पर्दाफाश कर अज्ञात आरोपियों की पतारसी कर गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। अति0 पुलिस अधीक्षक शहर (मध्य) द्वारा घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल उक्त घटना के अज्ञात आरोपियों को पकड़ने हेतु पुलिस टीम को लगाया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में नगर पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री संदीप मालवीय, नगर पुलिस अधीक्षक इन्दरगंज श्री विजय भदौरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी ग्वालियर निरीक्षक राजेन्द्र सिंह परिहार के द्वारा पुलिस की एक टीम को उक्त हत्या के अज्ञात आरोपियों की पतारसी हेतु लगाया गया। दौराने जांच तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस टीम को जानकारी मिली कि उक्त अंधेकत्ल के आरोपी पुराने बहोड़ापुर थाने के पास देखे गये हैं। उक्त सूचना पर पुलिस टीम मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंची और वहां पर दो संदिग्ध युवक खड़े दिखे, पुलिस टीम को देखकर उनके द्वारा मौके से भागने का प्रयास किया लेकिन सतर्क खड़ी पुलिस टीम द्वारा दोनों संदिग्धों को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर एक संदिग्ध के पास से एक देशी कट्टे मय दो जिंदा राउण्ड के जप्त किया गया। पूछताछ में उनके द्वारा स्वयं को थाना हजीरा क्षेत्र के गदाईपुरा और लाइन नं. 2 का रहने वाला बताया। पकड़े गये दोनों संदिग्धों ने पूछताछ में दिनांक 09.06.2023 को यश की गोली मारकर हत्या करना स्वीकार किया। हत्या किये जाने के संबंध में पूछताछ करने पर दोनों आरोपियों ने बताया कि मृतक एक लड़की को पसंद करता था लेकिन लड़की के पिताजी व मामा को मृतक पंसद नही था और मृतक दो बार लड़की का रिश्ता तुड़वा चुका था। परेशान होकर लड़की के पिता ने तीनों आरोपियों को मृतक युवक का काम तमाम करने के लिए बोला था। लकड़ी के पिता ने तीनों आरोपियों पर खाने पीने में 10-15 दिन खूब खर्चा किया था। उक्त पकड़े गये दोनों आरोपियों से उसके तीसरे साथी के संबंध में पूछताछ की जा रही है तथा लड़की के पिता व मामा की भी पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है।
ज्ञात हो कि फरियादी रामवरन राठौर निवासी श्रुति इनक्लेब कालोनी, द्वारिकापुरी ग्वालियर ने थाना ग्वालियर में रिपोर्ट कि थी कि दिनांक 09.06.23 को शाम को वह और उसका दोस्त मनोज झा अपनी माता जी के घर से अपने घर श्रुति इनक्लेब द्वारिकापुरी ग्वालियर जा रहा थे, तो छुट्टन की दुकान के पास मेरे लड़के यश को तीन लड़के घेरकर खड़े थे और लड़ाई झगड़ा कर रहे थे तभी दो लड़कों ने कट्टे से मेरे लड़के यश राठौर पर फायर कर दिया, जिससे मेरा लड़का यश घायल होकर नीचे गिर गया और तीनों लड़के मोटर साइकिल पर बैठकर वहाँ से भाग गये। जेएएच अस्पताल में मेरे लड़के की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना ग्वालियर में अज्ञात तीन लड़कों के खिलाफ अप0क्र0 330/23 धारा 302, 34 भादवि का प्रकरण पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया।
*बरामद मशरूका*:- एक देशी कट्टा मय दो जिंदा राउण्ड तथा घटना में प्रयुक्त स्प्लेण्डर मोटर सायकिल।
*सराहनीय भूमिका*:- थाना प्रभारी ग्वालियर निरीक्षक राजेन्द्र सिंह परिहार, उप निरीक्षक रोहित चौधरी, सउनि हरिराम नागर, राधेश्याम यादव, प्र.आर. आशाराम पटेल, कमल सिंह, सागर सिंह सेंगर, आरक्षक विवेक तोमर, अर्जुन सिंह, धर्मपाल, धर्मेन्द्र, हितेन्द्र शर्मा, पुष्पराज, महेन्द्र धाकड़ की सराहनीय भूमिका रही।

More Stories
लखनऊ 03सितम्बर 25*यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….
नई दिल्ली 3दिसम्बर 25*दिल्ली दंगे केस: सुप्रीम कोर्ट ने दी नई हिदायत*उमर खालिद, शरजील इमाम समेत अन्य आरोपियों से स्थायी पता माँगा गया*
नई दिल्ली 3दिसम्बर 25*BJP सांसदों की बैठक में PM मोदी का साफ संदेश*