गोरखपुर7अक्टूबर24*जबरन जमीन का अधिग्रहण करने के विरोध में सैंकड़ों किसानों के साथ जिलाधिकारी महोदय को ज्ञापन दिया गया।
कुसमही बाजार, गोरखपुर ।
माड़ापार, मतौनी,तकिया आदि गांव के गोरखपुर विकास प्राधिकरण द्वारा जबरन जमीन का अधिग्रहण करने के विरोध में सैंकड़ों किसानों के साथ जिलाधिकारी महोदय को ज्ञापन दिया गया।
साथ में पूर्व जिला पंचायत सदस्य कुंवर प्रताप सिंह जी संजय जायसवाल , रामसकल गुप्ता आदि क्षेत्र के सभी सम्मानित किसान एवं सामाजिक लोग उपस्थित थे। विदित हो गोरखपुर विकास प्राधिकरण किसानों की भूमि को जबरन अधिकृत कर रहा है।उसका दाम भी इतना कम दे रहा है, कि किसान का भविष्य केवल रोड पर भीख मांगना ही लिखा है।
पीड़ित किसानों ने सरकार से अपने उपजाऊ भूमि का उचित मुआवजा दिलाए जाने की पुरजोर अपील किया है। किसानों की जरूर सुना जाय ,क्योंकि किसान का सुनने वाला कोई है नहीं ।लेकिन किसान पर राजनीति सभी पार्टियों कर रही है।
जो बहुत दुर्भाग्य है। अन्न देवता के रूप में किसानों की पहचान बनते बनते कंगाली के कगार पर पहुंच गए हैं।

More Stories
कौशाम्बी25अप्रैल26*उभरती हुई प्रौद्योगिकी हेतु मॉडल में धर्मा देवी इण्टर कॉलेज केन के छात्र राज पाण्डेय को मिला प्रथम स्थान*
चन्दौली25अप्रैल26*मनरेगा के तहत शहर से पलायन कर रहें लोगों को रोजगार मिले : अजय राय*
रोहतास25अप्रैल26* प्रसव के दौरान नवजात बच्चे की मौत मामले में अधिकारियों की टीम ने जांच की।*