गोरखपुर28जून26*पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेस-वे से बिजली मीटर व तार चोरी का खुलासा*
*बांसगांव पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा, सामान बरामद*
गोरखपुर। बांसगांव थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया स्मार्ट बिजली मीटर, विद्युत तार और उपकरण बरामद किए गए हैं।
अपराध नियंत्रण अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी बांसगांव के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दीपक यादव और राजेश यादव, निवासी सोनारी शंकर थाना बांसगांव के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, 27/28 जून की रात पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेस-वे के किलोमीटर 14.200 पर लखनऊ जाने वाले मार्ग के नीचे लगे पोल से बिजली मीटर और तार काटकर चोरी किए गए थे। इस संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना बांसगांव में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 01 स्मार्ट बिजली मीटर, 04 अदद विद्युत तार (प्रत्येक लगभग 5.5 फीट) और एक पिलास (उपकरण) बरामद किया। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) भा.न्या.सं. की बढ़ोतरी की गई है।
पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की।

More Stories
बांदा 28 जून 26*पुलिस लाइन में शोक सभा में मृत पुलिसकर्मी को अर्पित की गई भावभीनी श्रद्धांजलि ।
लखनऊ28जून 2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
हमीरपुर२८ जून २०२६*डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्म दिवस पर्व पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया