गोरखपुर2अगस्त24*गांवों को जोड़ने वाला ईंट से बने खड़ंजा के इस रोड की दशा विगत 2 वर्ष से खराब है।
गोरखपुर के विकासखंड भटहट के ग्राम पोखारभिंडा से महाराजगंज जनपद के बेलराइ परसिया महुअवा आदि गांवों को जोड़ने वाला ईंट से बने खड़ंजा के इस रोड की दशा विगत 2 वर्ष से खराब है।
पानी की कटान के कारण यह लिंक रोड बहुत बड़े गड्ढे की वजह से आवागमन के लिए बंद हो चुका है।
जिससे गांव वालों को 10 किलोमीटर की दूरी तय करके बेलराइ या परासिया या महुअवा अब जाना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग किया है, भटहट बैलों रोड से सेट यह खड़ंजा मार्ग सही करा दिया जाए ।
जिससे कि आम जनता की दुश्वारियां खत्म हो सके। गांव सभा क्षेत्र पंचायत या जिला पंचायत के माथे पर यह कलंक का टीका है।

More Stories
दिल्ली, 17 नवंबर 2026*सोनिया विहार में गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला उत्तर-पूर्वी दिल्ली,
गाजियाबाद17 नवम्बर 26*सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन,
शामली 17 नवमब 26**बुलेटप्रूफ जैकेट पहनकर शामली पहुंचे अंकित बालियान हत्याकांड के आरोपी*