गोरखपुर 18 मार्च 26*शिक्षक आत्महत्या मामले मे निलंबित बीएसए व लिपिक के खिलाफ NBW बारंट जारी
गोरखपुर में शिक्षक कृष्ण मोहन सिंह आत्महत्या मामले में फरार चल रही देवरिया की निलंबित बीएसए शालिनी श्रीवास्तव और लिपिक संजीव सिंह के खिलाफ कोर्ट ने गैर जमानती वारंट (NBW) जारी कर दिया है।
गुलरिहा पुलिस द्वारा जारी इस कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों पर कानूनी दबाव और बढ़ गया है। यदि वे जल्द सरेंडर नहीं करते हैं, तो उनके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई भी की जा सकती है।
बताया जा रहा है कि कुशीनगर निवासी शिक्षक कृष्ण मोहन सिंह ने 20 फरवरी की रात आत्महत्या से पहले सुसाइड नोट में बीएसए, लिपिक समेत अन्य को जिम्मेदार ठहराया था। इसके बाद मामला गंभीर हो गया और पुलिस ने जांच तेज कर दी।
फिलहाल पुलिस की टीमें लखनऊ, प्रयागराज, देवरिया और बलिया समेत कई जगहों पर दबिश दे रही हैं। आरोपियों के करीबी और परिजनों से पूछताछ जारी है, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं लग सका है।

More Stories
भागलपुर04/08/2026*सतत् जीविकोपार्जन एवं वृद्धजन पेंशन योजना का किया जा रहा व्यापक प्रचार-प्रसार*
लखनऊ4अगस्त26*अखण्ड आर्यावर्त महासभा का पुलिस कमिश्नरेट मुख्यालय पर प्रदर्शन*
लखनऊ4अगस्त26*वेतन के बराबर धनराशि देने की सीएम योगी की घोषणा का स्वागत*