गोरखपुर 1 अप्रैल 26*गोरखनाथ क्षेत्र में स्थित आनंदलोक हॉस्पिटल में ऑपरेशन के बाद बुधवार सुबह एक युवक की मौत
गोरखनाथ क्षेत्र में स्थित आनंदलोक हॉस्पिटल में ऑपरेशन के बाद बुधवार सुबह एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद स्वजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में जमकर हंगामा किया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया।
युवक की पहचान पीपीगंज के भगवानपुर वार्ड नंबर 16 निवासी अभिषेक मद्धेशिया के रूप में हुई है। स्वजन के मुताबिक, अभिषेक के पित्त की थैली में पथरी की शिकायत थी और उसका इलाज आनंदलोक हास्पिटल में चल रहा था। डाक्टर के कहने पर मंगलवार की शाम अभिषेक को भर्ती किया गया। रात 8:30 बजे डाक्टरों ने आपरेशन किया, लेकिन खून ज्यादा बहने से उसकी हालत बिगड़ गयी।
बुधवार की सुबह 5:30 बजे अभिषेक की मौत हो गई। स्वजन का आरोप है कि डाक्टरों ने उसकी हालत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी और मौत के बाद अस्पताल से गायब हो गए। अभिषेक के पिता सुरेश मद्धेशिया ने बताया कि उनका बेटा पढ़ने में होनहार था, दारोगा भर्ती की परीक्षा भी दिया था, चयन होने की पुरी उम्मीद थी।
उन्होंने आरोप लगाया कि डॉक्टरों की लापरवाही से उनके बेटे की जान चली गई। गोरखनाथ थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि युवक के पिता की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

More Stories
लखीमपुर खीरी १ अप्रैल २६ * “स्कूल चलो अभियान” के तहत सदर विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित हुआ
वाराणसी १ अप्रैल २६ * कैथी और डाफी प्लाजा पर पांच से 20 रुपये बढ़ा टोल
कानपुर देहात | दिनांक 1 अप्रैल 2026*जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में की जनसुनवाई।