गोण्डा26दिसम्बर*चौपहिया वाहन से आये वर्दीधारियों पर घर में घुसकर घंटों तांडव करने का लगा आरोप*
गोण्डा। जिले के थाना कोतवाली देहात अन्तर्गत ग्राम ठकुरापुर में चौपहिया वाहन से वर्दीधारी लोगों ने एक दुकान व एक घर मे घुसकर काफी देर तक तांडव किया। पीड़ितों ने पुलिस व आबकारी विभाग में आनलाइन प्रार्थनापत्र भेजकर त्वरित कार्रवाई किये जाने की मांग की है। मामला जनपद के कोतवाली देहात अन्तर्गत ग्राम ठकुरापुर से संबंधित है। यहां के निवासी सुभाषचन्द एवं रीना देवी ने आन लाइन शिकायत की है,जिसमें कहा गया है कि गुरुवार को दोपहर बाद एक बोलेरो गाड़ी में सवार करीब आधा दर्जन वर्दीधारी लोग पहले सुभाषचन्द की दुकान पर पहुंचे और सुभाषचन्द को हिरासत में लेकर दुकान के अंदर घुसकर सारा सामान उलट-पलट कर बरबाद करने लगे। काफी देर तक एक एक एक सामान को उलटते पलटते हुए तांडव करते रहे। कोई अवैध सामान न मिलने पर उसे छोड़ दिये। उसके बाद ग्राम ठकुरापुर बालगोविंद पुरवा निवासी रीना देवी के घर पहुंचे और घर के अंदर घुस कर एक महिला कर्मचारी ने उसे हिरासत में ले लिया। शेष लोग घर का सामान उलट पलट कर बरबाद करने लगे। काफी देर तक घर के अंदर सभी लोग धमा-चौकड़ी मचाते रहे। जहां कोई अवैध सामान न मिलने पर घर से बाहर आ गये। पीड़ितों ने बताया कि जानकारी लेने पर वर्दीधारी लोगों ने आबकारी विभाग से होने की बात बताते हुये आनलाइन शिकायत होने की बात कही। उक्त संबंध में पीड़ितों ने मांग किया है कि यदि उनके विरुद्ध किसी व्यक्ति द्वारा शिकायत की गई है तो उसके विरुद्ध औऱ यदि शिकायत नही की गई है तो मनमानी तरीके से घर व दुकान के अंदर घुसकर तलाशी लेकर तांडव करने वाले लोगों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कराकर कार्रवाई की जाय। वहीं हल्का दरोगा प्रदीप सिंह ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में है जिसकी जांच की जा रही है।

More Stories
उत्तर प्रदेश20अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली20अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
नई दिल्ली20अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर*आज का राशिफल*