गोण्डा23मार्च*सकरौरा ग्रामीण में आग लगने से पांच लोगों के छप्पर एवं फूस के घर जलकर राख
कर्नलगंज, गोण्डा। स्थानीय तहसील क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम सकरौरा ग्रामीण में मंगलवार को आग लगने से पांच लोगों का छप्पर व फूस का घर आदि जलकर राख हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना कोतवाली कर्नलगंज क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम सकरौरा ग्रामीण के मजरा बेलवा सम्मै टेपरा की है। जहां मंगलवार को अचानक आग लग गई और देखते ही देखते आग ने अपना उग्र रूप धारण कर लिया। वहीं जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक आग ने एक के बाद एक घर को निशाना बनाना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने के लिये भरसक प्रयास किया और सफल भी हो गये, लेकिन तब तक रामू, तुलसीराम, रामतेज, श्रीमती का मकान व अशोक सिंह का छप्पर जलकर राख हो गया। लेखपाल रमेशचंद्र ने बताया कि आग लगने से चार लोगों के घर व एक व्यक्ति का छप्पर जलकर राख हो गया। उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट अधिकारियों को भेज दी गई है।

More Stories
महोबा26जून26*चरखारी की ऐतिहासिक धरोहर ने फिर पहनी शाही शान, ड्योढ़ी महल बना भव्य हेरिटेज होटल
महोबा 26जून26*चरखारी के भैरोगंज और चिन्तेपुरा वार्डों में गहराया पेयजल संकट, ‘हर घर जल’ योजना पर उठे सवाल
सुल्तानपुर26.06.2026*अपराध एंव अपराधियो के विरूद्ध चलाए गये अभियान के अनुपालन में 2 अभियुक्त गिरफ्तार