गोण्डा22सितम्बर25*गोंडा में पति ने करंट के झटके देकर पत्नी की हत्या कर दी
गोंडा में पति ने करंट के झटके देकर पत्नी की हत्या कर दी। बेटी की चीख सुनकर बचाने पहुंचे ससुर का भी गला घोटकर मार डाला। वह मौके से भाग रहा था। तभी गांव वालों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया।
ससुर ने पत्नी की मौत के बाद इकलौती बेटी और दामाद के नाम जमीन लिखी थी। आरोपी पत्नी पर अवैध संबंध का आरोप लगाकर उससे मारपीट करता था। तभी ससुर ने उसका नाम बैनामे से हटवा दिया।
आरोपी ने इसी बात से नाराज होकर पत्नी और ससुर की हत्या की योजना बनाई। पुलिस ने आरोपी पवन प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया है।

More Stories
हरिद्वार20अगस्त2026*हरिद्वार तहसील में स्वतंत्रता दिवस समारोह, आंदोलनकारियों का सम्मान
उत्तर प्रदेश20अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
उत्तर प्रदेश20अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*