गोण्डा20दिसम्बर*तहसील तरबगंज में विधिक साक्षरता शिविर का हुआ आयोजन*
गोंडा। उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश डॉक्टर दीपक स्वरूप सक्सेना के आदेश के क्रम में जिले की तरबगंज तहसील में तहसीलदार पैगाम हैदर की अध्यक्षता में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन हुआ। तहसील में आयोजित विधिक साक्षरता शिविर में उपस्थित लोगों को तहसीलदार द्वारा विधिक जानकारी दी गई। वहीं सरकार द्वारा लागू विभिन्न योजनाओं वृद्धा पेंशन, किसान दुर्घटना बीमा, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना एवं अन्य योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया। इस मौके पर तहसीलदार पैगाम हैदर द्वारा इस योजना को गांवों में रहने वाले समस्त व्यक्तियों तक पहुंचाने हेतु लेखपाल व ग्राम पंचायत अधिकारी/ग्राम विकास अधिकारी को भी निर्देशित किया।इस शिविर में उप जिलाधिकारी कुलदीप सिंह एवं अन्य अधिकारी,कर्मचारीगण मौजूद रहे।

More Stories
कानपुर देहात 12अगस्त26*रनिया में ओवरब्रिज को लेकर आक्रोश! विधायक से लोगों ने पूछे सवाल
बांदा 12 अगस्त 26*कृषि उन्नति में युवा कृषि स्नातकों की महत्वपूर्ण भूमिका*
बांदा 12 अगस्त 26*सेंट मैरी स्कूल की छुट्टी में सड़क बन जाती है ‘पार्किंग जोन’, जाम में फंसते हैं बच्चे और एंबुलेंस*