गोण्डा15जनवरी*कर्नलगंज के भाजपा विधायक कुँवर अजय प्रताप सिंह कोविड पॉजिटिव*
कर्नलगंज,गोंडा । जिले में कोविड 19 संक्रमण तेजी से अपना पैर पसार रहा है जिससे गांव हो या शहर,बड़ा हो छोटा,अमीर हो या गरीब कोई भी इस महामारी से अछूता नहीं है। मालूम हो कि अभी विगत दिनों जिले के जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही के साथ ही उनके सहकर्मी,
एवं एसीएमओ तथा अन्य लोगों की कोविड पॉजिटिव रिपोर्ट आ चुकी है जो आइसोलेशन में हैं।और इस बीमारी से संक्रमित सभी लोग अपने को पृथक कर सावधानी बरत रहे हैं। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार कर्नलगंज के भाजपा विधायक कुँवर अजय प्रताप सिंह उर्फ लल्ला भैया तथा सूचना विभाग में कार्यरत अरुण सिंह की भी रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव आयी है। इस महामारी से बचाव हेतु जहाँ प्रशासन द्वारा एक ओर वैक्सीनेशन पर जोर दिया रहा है वहीं आमजन से सामाजिक दूरी, मास्क व सेनिटाइजर के प्रयोग के साथ ही कोविड 19 के नियमों का पालन करने की लगातार अपील की जा रही है। कोविड प्रोटोकाल का पालन कर इस खतरनाक महामारी से बचाव किया जा सकता है।
More Stories
कोलकाता 17 अक्टूबर 26*कोलकाता पूजा पंडाल में भगदड़: 18 की मौत
बांदा 17 अक्टूबर26*मिशन शक्ति: कक्षा नौ की छात्रा ईशा बनीं एक दिन की एसडीएम,50 शिकायतें सुनीं*
बांदा 17 अक्टूबर 26*खाद्य दिवस पर निकाली जागरूकता रैली,बाजरे से नए उत्पाद बनाने की प्रतियोगिता*