[3/10, 19:09] Sarita Chandra Maurya Gonda: नगर कर्नलगंज स्थित एक कालेज में पढ़ने गया कक्षा 11 का छात्र तीन दिनों से लापता
कर्नलगंज/कटरा बाजार गोण्डा। तहसील क्षेत्र के थाना कटरा बाजार अन्तर्गत ग्राम बैरमपुर निवासी विनय कुमार श्रीवास्तव ने थाना कटरा बाजार में तहरीर दी है। जिसमे कहा गया है कि उनका पुत्र विमल श्रीवास्तव उम्र 17 वर्ष नगर कर्नलगंज में संचालित श्री चित्रगुप्त इंटर कालेज में कक्षा ग्यारह का छात्र है। वहीं काशी विश्वनाथ फोटो स्टेट की दुकान के समीप एन मार्केट के नीचे कम्प्यूटर शिक्षा ग्रहण कर रहा था। बीते आठ मार्च को वह पढ़ने गया था जो देर शाम तक वापस घर नही पहुंचा। जिस पर उसकी खोजबीन होने लगी। कालेज पहुंचने पर पता चला कि लंच के बाद वह स्कूल से चला गया था। कम्प्यूट सेंटर पर पता किया गया तो पता चला कि वह शाम 5 बजे वहां से निकला था,उसके बाद उसका कोई पता नही चला। छात्र के पिता विनय कुमार ने मुकदमा दर्ज कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। उक्त संबंध में थाना प्रभारी कटरा बाजार ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में है।
जांच कराकर शीघ्र उचित कार्यवाही की जायेगी।
[3/10, 19:09] Sarita Chandra Maurya Gonda: रेलवे स्टेशन के पास हुए दर्दनाक ट्रेन हादसे में एक व्यक्ति की गई जान ( ट्रेन से कटकर दो भागों में विभाजित हुआ शरीर)
कर्नलगंज, गोण्डा । स्थानीय तहसील मुख्यालय स्थित कर्नलगंज रेलवे स्टेशन के पास बुधवार की देर शाम ट्रेन से हुई दुर्घटना में एक व्यक्ति की जान चली गयी। वहीं दर्दनाक हादसे को देखकर लोगों की रूह कांप गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम क्षेत्र के कर्नलगंज रेलवे स्टेशन के पास हुजूर पुर रेलवे क्रासिंग पर गोण्डा से लखनऊ की ओर जा रही ट्रेन से कटकर एक अज्ञात व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गयी, जिसे देखकर प्रत्यक्षदर्शियों की रूह कांप उठी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रेन दुर्घटना में मृतक का शरीर कटकर दो भागों में विभाजित हो गया। आशंका जतायी जा रही है कि मृतक की मौत ट्रेन से गिरकर हुई है। हालांकि यह जांच के बाद स्पष्ट हो सकेगा। लेकिन खबर लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी थी।

More Stories
वाराणसी २७ फरवरी २६ * काशी के श्मशान घाट पर धधकती चिताओं के बीच खेली गई भस्म की होली, तांत्रिक और अघोरियों ने जमकर खेली होली…
मथुरा 27 फरवरी 26* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सभी थाना प्रभारी द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में पैदल गश्त*
मथुरा 27 फरवरी 26*जिलाधिकारी मथुरा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा वृंदावन परिक्रमा मार्ग में पैदल मार्च*