[09/02, 4:57 PM] Pradip Pandey Gonda: *सूचना विभाग गोंडा*
09.02.2022
▶️? *प्रेक्षकों ने कलेक्ट्रेट में बैठक कर निर्वाचन तैयारियों का लिया जायजा*
▶️? *आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से अनुपालन कराने के दिए निर्देश*
जिले में विधानसभा चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने को लेकर निर्वाचन आयोग से नियुक्त सभी प्रेक्षक मंगलवार को जनपद पहुंच गए। सभी प्रेक्षकों ने देर शाम कलेक्ट्रेट में डीएम, एसपी, सीडीओ सहित सभी विधानसभाओं के रिटर्निंग आफीसरों के साथ बैठक कर जरूरी निर्देश दिए तथा जिला प्रशासन द्वारा निष्पक्ष निर्वाचन को लेकर की गई तैयारियों को प्रेजेंटेशन के माध्यम से देखा।
मा0 प्रेक्षक गण जिला प्रशासन की तैयारियों से संतुष्ट दिखे परन्तु उन्होंने अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि बिना किसी पक्षपात या दबाव के निर्वाचन कार्य को सम्पन्न कराएं। निर्देश दिए कि सभी फ्लाइगं स्क्वाॅयड व स्टेटिक सर्विलांस टीमों को और अधिक सक्रिय किया जाएं तथा सभी थाना क्षेत्रों में सघन बैरियर चेक पोस्ट लगाकर नाकाबन्दी की जाय तथा चेकिंग टीम से प्रारूप पर सूचना प्राप्त कर उन्हें उपलब्ध कराएं। अन्तर्जनपदीय सीमाओं पर कड़ी निगरानी रखी जाय। सोशल मीडिया पर मानीटरिंग बढ़ाने के निर्देश देते हुए मा0 प्रेक्षकों ने कहा कि एमसीएमसी कमेटी को और अधिक सक्रिय करते हुए निगरानी बढ़ा दी जाय तथा सोशल मीडिया में प्रसारित होने वाली हर घटना, प्रचार, संदेशों, आडियो-वीडियो की मानीटरिंग की जाय।
मतदान केंद्रों पर आवश्यक सुविधाएं निर्वाचन आयोग के अनुसार हर हाल में दुरूस्त हों, यह सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। सी-विजिल एप का व्यापक प्रचार कराने तथा उसे प्राप्त होने वाली शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा प्रेक्षकों के नंबरों को मीडिया के माध्यम से जनहित में व्यापक प्रचार प्रसार कराया जाए ताकि निर्वाचन से संबंधित शिकायतों का संज्ञान लेते हुए समयबद्ध कार्यवाही की जा सके।
बैठक में जिलाधिकारी ने विधानसभावार मतदाताओं, ईवीएम, वीवीपैट आदि की उपलब्धता, रेंडमाइजेशन, मतदान केन्द्रों पर आवश्यक व्यवस्था, पोस्टल बैलेट, सर्विस वोटर्स, दिव्यांग मतदाताओं के लिए किए गए प्रबंधों, कोविड नियंत्रण को लेकर की गई तैयारियों, मतदान कार्मिकों की आवश्यकता एवं उसके सापेक्ष तैनाती, मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग की स्थिति, मतदान कार्मिकों को गन्तव्य तक ले जाने वा लाने, सुरक्षा के दृष्टिगत सुरक्षाकर्मियों की तैनाती, उपलब्धता, वाहनों का प्रबंध, जिला प्रशासन द्वारा अब तक की गई निरोधात्मक कार्यवाही आदि के बारे में विस्तार से बताया गया जिस पर मा0 प्रेक्षकों ने संतोष व्यक्त किया।
बैठक में सीआरओ जयनाथ यादव, उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम सुरेश कुमार सोनी, सिटी मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता सहित सभी विधानसभाओं के रिटर्निंग ऑफिसर एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
[09/02, 4:57 PM] Pradip Pandey Gonda: *सूचना विभाग गोंडा*
09.02.2022
▶️? *सी-विजिल एप से करें निर्वाचन संबन्धी शिकायत, 100 मिनट में होगा निस्तारण-डीएम*
जिला निर्वाचन अधिकारी मार्कण्डेय शाही ने बताया है कि वर्तमान में आदर्श आचार संहिता का कड़ाई सु अनुपालन करानें एवं निर्वाचन सम्बन्धी शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा शुरू किए गए नए सी-विजिल (नागरिक सतर्कता) ऐप का प्रयोग करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि सी-विजिल, (नागरिक सतर्कता) नागरिकों के लिए निर्वाचनों के दौरान आदर्श आचार संहिता और व्यय के उल्लंघन की रिपोर्ट करने हेतु एक नया मोबाइल ऐप है। उन्होंने बताया कि सी-विजिल का आशय नागरिक सतर्कता से है और इसमें नागरिकों द्वारा निर्वाचनों के स्वतन्त्र एवं निष्पक्ष संचालन के लिए परस्पर सक्रिय और जिम्मेदार भूमिका निभाने पर बल दिया गया है।
उन्होंने जनसामान्य को सी-विजिल एप के बारे में बताते हुए कहा कि आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) के उल्लंघन की रिपोर्ट में देरी के परिणामस्वरूप अक्सर अपराधी निर्वाचन आयोग के उड़नदस्तों की नजर से बच निकलते हैं। इसके अतिरिक्त, भौगोलिक स्थिति विवरणों की सहायता से घटना स्थल की तुरंत और सही ढंग से पहचान करने के लिए ठोस प्रतिक्रिया प्रणाली के रूप में सी-विजिल का उपयोग किया जा रहा है।
जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शाही ने बताया कि सी-विजिल एप पर की गई शिकायत को मात्र 100 मिनट में निस्तारित करना होता है। इसलिए निर्वाचन से सम्बन्धित शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु सी-विजिल एप का अधिकाधिक उपयोग करें। उन्होंने बताया कि कोई भी व्यक्ति अपने मोबाइल में गूगल प्ले स्टोर से सी-विजिल एप डाउनलोड कर सकता है। सी-विजिल उपयोगकर्ता अनुकूल और आसानी से संचालित किया जाने वाला एक एंड्रॉयड एप्लिकेशन है। इस ऐप की एक विशेषता यह है कि यह उड़नदस्तों को समयबद्ध तरीके से कार्य करने के लिए डिजिटल साक्ष्य सुनिश्चित करने हेतु ऐप के भीतर से ऑटो लोकेशन कैप्चर के साथ जीवंत फोटो, वीडियो लेने देता है। उन्हांेेने बताया कि इस ऐप को कैमरा, अच्छे इन्टरनेट कनेक्शन और जीपीएस एक्सेस वाले किसी भी एंड्रॉइड स्मार्टफोन पर इंस्टॉल किया जा सकता है। इस ऐप का प्रयोग करते हुए नागरिक राजनीतिक कदाचार की घटनाओं के घटने के कुछ ही मिनटों में उनकी तत्काल रिपोर्ट कर सकते हैं, जिसके लिए रिटर्निंग अधिकारी के कार्यालय में तत्काल जाने की जरूरत नहीं होती। सी-विजिल, सतर्क नागरिकों को जिला नियन्त्रण कक्ष, रिटर्निंग अधिकारी और फील्ड यूनिट (उड़न दस्तों), स्टेटिक निगरानी दलों के साथ जोड़ता है, जिससे एक तीव्र और सटीक रिपोर्टिंग, कार्रवाई और निगरानी होती है।
उन्होंने बताया कि सी-विजिल एप के माध्यम से शिकायत के लिए शिकायतकर्ता को आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वाली गतिविधियों का संक्षेप में विवरण करते हुए एक फोटो खींचें या 2 मिनट का एक वीडियो बनाए तथा शिकायत दर्ज करने से पहले उसका संक्षेप में उल्लेख करना होगा। शिकायत के साथ संलग्न जीआईएस सूचना स्वतः संबंधित जिला नियन्त्रण कक्ष तक पहुँच जाती है, जिसके फलस्वरूप उड़नदस्ता कुछ ही मिनटों में घटनास्थल पर पहुंच जाएगा। उड़नदस्ते द्वारा शिकायतस्थल पर पहुंच कर 30 मिनट के अन्दर निस्तारण कर रिपोर्ट रिटर्निंग आफीसर को देनी होगी तथा रिटर्निंग आफिसर द्वारा 50 मिनट के अन्दर निस्तारण कर निर्वाचन आयोग को रिपोर्ट भेजनी होती है यानी कुल 100 मिनट में शिकायत का निस्तारण सुनिश्चित कराया जाता है।
सी-ेविजिल एप की विशेषता बताते हुए उन्होंने कहा कि सी-विजिल एप्लिकेशन केवल उन्हीं राज्यों की भौगोलिक सीमा के भीतर काम करेगा जहां निर्वाचन चल रहे हैं। सी-विजिल उपयोगकर्ता को फोटो खींचने या वीडियो बनाने के बाद किसी घटना की रिपोर्ट करने के लिए 5 मिनट का समय मिलेगा। यह ऐप पहले से रिकॉर्ड की गई इमेज, वीडियो को अपलोड करने की अनुमति नहीं देगा, न ही यह उपयोगकर्ता को सीधे फोन गैलरी में इस ऐप के द्वारा खींची गई फोटो, वीडियो को सुरक्षित रखने की अनुमति देगा। सिस्टम के दुरुपयोग को रोकने और एक ही स्थान से एक ही तरह की शिकायतों से बचने के लिए सिस्टम एक ही व्यक्ति द्वारा अगली शिकायत के बीच 5 मिनट का अन्तराल रखता है।
[09/02, 5:02 PM] Pradip Pandey Gonda: *सूचना विभाग गोंडा*
09.02.2022
▶️? *रिकार्ड मतदान हो, इसके लिए डीएम ने प्रधानाचार्यों संग की बैठक, मांगा सहयोग*
विधानसभा निर्वाचन के दौरान इस बार रिकार्ड वोट पड़े, इसके लिए प्रशासन द्वारा स्वीप कार्यक्रमों के तहत हर स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को डीएम मार्कण्डेय शाही ने जनपद में समस्त इंटर कालेज एवं डिग्री कालेजों के प्रबन्धकों एवं प्रधानाचार्यों के साथ नगर के टाउन हाल में बैठक कर सहभागिता की अपील की तथा निर्देशित किया कि इस बार विधानसभा चुनाव में पुराने मिथक को तोड़ते हुए रिकार्ड मतदान कराना है जिसमें विद्यालयों की भूमिका अहम साबित हो सकती हैं।
जिलाधिकारी ने बताया कि पिछले विाधानसभा चुनाव में मात्र 54 प्रतिशत वोट पड़े थे। उन्होंने मत प्रतिशत बढ़ाने को लेकर नवाचार करते हुए कहा कि सभी विद्यालयों कों मतदान केन्द्र बनाया गया है वहां के के प्रधानाचार्य स्वेच्छा से उसके गोद लें तथा वहां उत्सव की तरह तैयारी कराना सुनिश्चित करेंगें। इसके अलावा छात्र-छात्राओं के माध्यम से अभिभावकों से एक अन्डर टंकिंग मंगवाई जाय कि वे वोट डालने जरूर जाएगें। उन्होंने कहा कि ऐसा करने से अभिभावक जो कि मतदाता भी हैं, वे अपने मताधिकार के प्रति जागरूक होगें और बच्चों से प्रेरित होकर वोट डालने जरूर जाएगे, जिससे हमारा मतप्रतिशत निश्चित ही बढ़ेगा। उन्होंने घोषणा की जिले में ब्लाकवार जिन-जिन मतदान केन्द्रों पर सर्वाधिक वोट पड़ेंगे वहां के प्रधानाचार्य को जनपद स्तर पर सम्मानित करने के साथ प्रशस्त्रि पत्र भी प्रदान किया जाएगा।
बैठक में जिलाधिकारी ने सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों से यह भी अपील कि अपने-अपने विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं व स्टाफ का कोविड वैक्सीनेशन जरूर करा दें। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि विद्यालयों मेे कैम्प लगाकर कोविड वैक्सीनेशन कराएं। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि वैक्सीनेशन कैंप के बारे में विद्यालयों को जिला विद्यालय निरीक्षक के माध्यम से पहले से सूचित किया जाए ताकि छात्र-छात्राओं को सूचित कर अधिक से अधिक वैक्सीनेशन कराया जा सके। बैठक के उपरान्त जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों, प्रधानाचार्यों एवं प्रबन्धकों को मतदाता जागरूकता की शपथ भी दिलाई।
इस दौरान सीएमओ डा0 आर0एस0 केसरी, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार, एसीएमओ डा0 जय गोविन्द, जीजीआईसी व जीआईसी प्रिंसिपल सहित सभी सरकारी, गैर सरकारी विद्यालयों के प्रधानाचार्य व प्रबंधक उपस्थित रहे।
[09/02, 5:23 PM] Pradip Pandey Gonda: *सूचना विभाग गोण्डा*
दिनांकः 09 फरवरी,2022
*19 प्रत्याशियों का पर्चा खारिज, 88 प्रत्याशियों ने ठोकी ताल*
बुधवार को विधानसभा निर्वाचन के लिए नामांकन पत्रों की जांच की गई जिसमें 19 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र विभिन्न कमियों के कारण खारिज कर दिए गए। नामांकन पत्र खारिज होने के बाद जिले में कुल 88 प्रत्याशी मैदान में बचे हैं। नामांकन खारिज होने वालों में विधानसभा गोण्डा से वेद प्रकाश आजाद समाज पार्टी काशीराम, संदीप शुक्ला निर्दलीय, मेहनौन से अनवर लोकदल पार्टी, राहुल तिवारी आम आदमी पार्टी, अब्दुल नईम निर्दलीय, मो0 इमरान निर्दलीय, राजेश निर्दलीय, हकीम उल्ला निर्दलीय, मनकापुर से कमला सिसौदिया कांग्रेस, रामायणदास विकासशील इंसान पार्टी, शिवकुमार निर्दलीय, राजेश कुमार बहुजन मुक्ती पार्टी, करनैलगंज से पंकज निर्दलीय, रामनेवाज निर्दलीय, अमित कुमार गुप्ता निर्दलीय, रामबहाल सम्राट अशोक सेना पार्टी, पवन बहुजन मुक्ती पार्टी, भूपेन्द्र सिंह निर्दलीय, गौरा से सत्येन्द्र धर दूबे निर्दलीय तथा कटरा व तरबगंज में कोई पर्चा खारिज नहीं हुआ है।

More Stories
कानपुर नगर 30 मार्च 26*हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई uppcs रिजल्ट में sdm पद पाकर शिवराजपुर का नाम रोशन करने वाली बेटी को*
नई दिल्ली 30 मार्च 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*
नई दिल्ली 30 मार्च 26*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*