February 17, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

गोण्डा07दिसम्बर*यूपीआजतक न्यूज़ से खास खबरे

गोण्डा07दिसम्बर*यूपीआजतक न्यूज़ से खास खबरे

[07/12, 8:22 AM] Sarita Chandra Maurya Gonda: *योगी सरकार में अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा अवैध वसूली का खेल खुलेआम बदस्तूर जारी, आलाअधिकारी मौन*

(जनपद गोंडा के तहसील कर्नलगंज अन्तर्गत नगर पंचायत कटरा बाजार में लेखपाल और उसके सहयोगी द्वारा ग्रामीणों से बेखौफ होकर की जा रही घूसखोरी कैमरे में कैद,शासन प्रशासन की कार्यप्रणाली सवालिया घेरे में)

गोंडा। उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ योगी सरकार जहां एक ओर भ्रष्टाचार एवं घूसखोरी मुक्त शासन व्यवस्था के दावे कर रही है वहीं उनके अधीनस्थ जिम्मेदार अधिकारी,कर्मचारी ही उनकी पोल खोलते नजर आ रहे हैं और सरकारी दावे हवा-हवाई साबित हो रहे हैं।जिससे तहसील क्षेत्र कर्नलगंज में पैमाईश,वरासत और अन्य सरकारी एवं जनता से जुड़े कार्यों,योजनाओं के बदले तहसील/राजस्व कर्मचारियों द्वारा बेखौफ होकर आम जनमानस से अवैध वसूली का खेल खुलेआम बदस्तूर जारी है जो थमने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं जिम्मेदार अधिकारियों कर्मचारियों में शासन और उच्चाधिकारियों का कोई खौफ नहीं है। जिसका जीता जागता उदाहरण जनपद गोंडा के तहसील क्षेत्र कर्नलगंज अन्तर्गत नगरपंचायत कटरा बाजार में सामने आया है जहां लेखपाल और उसके सहयोगी सेवानिवृत्त राजस्व निरीक्षक द्वारा ग्रामीणों से बेखौफ होकर भूमि की पैमाईश करने हेतु प्रति किसान के हिसाब से घूस के रेट का मोलभाव कर हल्का लेखपाल द्वारा अपने सहयोगी के माध्यम से अवैध वसूली की धनराशि जेब में रखते हुए सीन कैमरे में कैद होने के बाद वीडियो वायरल हुआ है जो शासन प्रशासन के कार्यप्रणाली को सवालिया घेरे में खड़ा कर रहा है।
मामला नगर पंचायत क्षेत्र कटराबाजार का है,जहां काफी संख्या में मौजूद लोगों के बीच बेखौफ लेखपाल एवं उनके सहयोगी एक सेवानिवृत्त राजस्व निरीक्षक द्वारा गाटा संख्या 51, 52 आदि की पैमाईश के बदले लोगों से प्रत्येक व्यक्ति के हिसाब से घूस के रेट का मोलभाव किया जाना और लेखपाल द्वारा सहयोगी के माध्यम से रकम की अवैध वसूली कर उसे जेब में रखा जाना साफ तौर से देखा सुना जा सकता है। हालांकि प्रशासन इन सबसे बेखबर है। जिससे शासन-प्रशासन की निरंकुश कार्यप्रणाली के चलते आमजनता से विभिन्न कार्यों के बदले जमकर खुलेआम अवैध वसूली का खेल लगातार जारी है जिस पर कोई अंकुश नहीं लग रहा है। मालूम हो कि अवैध वसूली का खेल यहां काफी समय से चल रहा है। कई बार प्रशासन से इसकी शिकायत भी की गई है। लेकिन प्रशासन इस पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं कर सका है। लेकिन देखना यह है कि प्रशासन इस मामले में कब तक कार्रवाई करता है। लोगों की मानें तो यह अवैध वसूली का काम खुलेआम प्रशासन के नाक के तले अनवरत हो रहा है इसके बावजूद कोई सख्त कार्रवाई ना होने से स्थानीय एवं जिले स्तर के अधिकारियों पर भी आरोप लग रहे हैं कि उनकी मिलीभगत से यह अवैध वसूली का खेल चल रहा है। यही नहीं वसूली करने वालों को जिले के काफी सख्त तेजतर्रार कहे जाने वाले डीएम मार्कण्डेय शाही और आलाअधिकारियों का भी कोई खौफ नहीं है।जबकि इसी तहसील क्षेत्र में ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं जिसमें अभी तक कोई ठोस दण्डात्मक कार्रवाई ना होने से भ्रष्टाचारियों, रिश्वतखोरों के हौंसले बुलंद हैं जो सरकार के दावों की पोल खोलते हुए उसकी धज्जियां उड़ा रहे हैं।ऐसे में गंभीर यक्ष प्रश्न यह है कि आखिर इस पर अंकुश कब लगेगा और भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश का सपना अब साकार होगा?
[07/12, 8:22 AM] Sarita Chandra Maurya Gonda: *गन्ना क्रय केंद्र को लेकर बीते दस दिनों से किसानों का धरना जारी,विधायक के पत्र के बाद भी प्रशासन मौन*

गोण्डा। जिले के क्षेत्र कर्नलगंज अन्तर्गत ग्राम लालेमऊ में स्थित गन्ना क्रय केन्द्र को लेकर किसान आंदोलित हैं जो बीते दस दिनों से धरने पर डटे हैं। जहां गन्ना क्रय केंद्र बदलने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे ग्राम लालेमऊ,बसेरिया,मुण्डेरवा एवं खजुरिया के किसानों के समर्थन में आये क्षेत्रीय विधायक कुंवर अजय प्रताप सिंह उर्फ लल्ला भैया ने प्रदेश के मुख्यमंत्री,गन्ना मंत्री और गन्ना आयुक्त को पत्र भेजकर क्षेत्र के किसानों का समर्थन किया जा चुका है इसके बावजूद प्रशासन मौन है। मालूम हो कि बजाज चीनी मिल कुंदुरुखी द्वारा क्षेत्र कर्नलगंज के ग्राम लालेमऊ में बनाये गये गन्ना क्रय केंद्र सरयू ‘ब’ को हटाकर आईपीएल द्वारा संचालित जरवल रोड में संचालित चीनी मिल का क्रय केंद्र स्थापित करने की किसानों की महीनों से मांग चल रही है। किसानों का कहना है कि बजाज चीनी मिल कुंदुरूखी की दूरी यहाँ से करीब 70 किलोमीटर है और वहाँ घटतौली भी होती है। इतना ही नहीं मिल द्वारा गन्ना किसानों का भुगतान भी समय पर नहीं किया जाता है। जिससे उक्त मिल के अड़ियल रवैये से क्षेत्र के किसान काफी त्रस्त हो चुके हैं। धरने पर बैठे किसानों का कहना है कि यदि जरवल रोड चीनी मिल का गन्ना क्रय केंद्र यहां स्थापित हो जाये तो क्षेत्र के किसानों को हर तरह से फायदा होगा वहीं किसानों को गन्ने का भुगतान भी जल्दी मिल सकेगा। बताते चलें कि इस प्रकरण को लेकर किसानों द्वारा महीनों से प्रशासन से मांग की जा रही है। लेकिन तानाशाही पूर्ण रवैये के चलते एक फिर बजाज चीनी मिल कुंदुरूखी को यह केंद्र आवंटित कर दिया गया। जिससे नाराज होकर आक्रोशित किसान धरने पर बैठे हैं। उधर क्षेत्र के किसानों के धरने पर बैठने की खबर पर क्षेत्रीय बीजेपी विधायक कुँवर अजय प्रताप सिंह उर्फ लल्ला भैया ने भी किसानों की समस्याओं को लेकर प्रदेश के सीएम से लेकर अन्य उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर बजाज चीनी मिल कुदरखी से गन्ना क्रय केन्द्र सरयू ‘ब’ लालेमऊ हटाकर आईपीएल सुगर मिल जरवल रोड का कांटा लगवाने की मांग की जा चुकी है। इसके बावजूद प्रशासन मौन है। धरने में दान बहादुर सिंह, मनोज कुमार सिंह,देवेन्द्र सिंह,अजय कुमार सिंह,अलखराम पाण्डेय, महराज प्रसाद,संजय दूबे,राजन, प्रदीप सिंह बीडीसी, मनोज सिंह एवं ननकऊ अवस्थी सहित अनेकों कई लोग शामिल हैं।
[07/12, 8:22 AM] Sarita Chandra Maurya Gonda: *शादी समारोह में हुई फायरिंग में महिला घायल,मचा हड़कंप*

गोण्डा । जनपद के नगर कोतवाली गोंडा अन्तर्गत जानकीनगर में शादी समारोह में जश्न मना रहे लोगों ने जयमाल के दौरान हर्ष फायरिंग कर दी जिससे एक महिला के सिर में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गयी। फायरिंग के दौरान महिला के सिर में गोली लगी है। वहीं गोली लगने से शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई, आनन फानन में परिजनों द्वारा घायल महिला को जिला अस्पताल लाया गया,जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने महिला को रेफर कर दिया है। जिसे एक स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है जहां इलाज जारी है। मिली जानकारी के मुताबिक जानकी नगर मोहल्ले में एक मैरिज हाल में विवाह समारोह सम्पन्न हो रहा था तभी जयमाल के दौरान लड़के पक्ष के लोग जश्न मनाते हुए हर्ष फायरिंग करने लगे जिससे वधू पक्ष की ज्ञानती उम्र करीब 50 वर्ष पत्नी अवधेश सिंह के सिर में गोली लगने से बारातियों में भगदड़ मच गई वहीं आनन फानन में महिला को अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। प्रभारी निरीक्षक नगर कोतवाली ने बताया कि घटना की जानकारी होने पर अस्पताल पहुंचकर महिला से बयान लेने का प्रयास किया गया लेकिन महिला की हालत गंभीर थी। मामले में अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है तथा हर्ष फायरिंग करने वाले की शिनाख्त की जा रही है जिसे शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Taza Khabar