*बरगदी कोट में कुँवर शारदेन मोहन के बुलावे पर एकत्र हुये लल्ला भैया समर्थक*
कर्नलगंज, गोण्डा । विधानसभा क्षेत्र कर्नलगंज (298) में आगामी 27 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव की सरगर्मी तेजी से बढ़ती जा रही है। जहाँ एक ओर सभी राजनीतिक दलों के उम्मीदवार मतदाताओं को लोक लुभावने वादों के सहारे अपने पाले में लाने के जुगत में दिन-रात एक किये हैं। वहीं चुनाव में उनके समर्थकों की भी प्रतिष्ठा दांव पर है। मालूम हो कि कर्नलगंज विधानसभा क्षेत्र का छह बार प्रतिनिधित्व कर चुके कुँवर अजय प्रताप सिंह उर्फ लल्ला भैया का भारतीय जनता पार्टी से टिकट कटने के बाद नाराज बरगदी कोट परिवार ने अचानक समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी योगेश प्रताप सिंह को अपना समर्थन देने का ऐलान कर दिया था। लेकिन बताया जा रहा है कि इसी बीच कुँवर अजय प्रताप सिंह “लल्ला भैया” का स्वास्थ्य बिगड़ने पर इलाज हेतु उन्हें लखनऊ ले जाना पड़ा। उनके स्वास्थ्य में सुधार होने पर शुक्रवार को उनके सुपुत्र शारदेन मोहन सिंह जो भाजपा से चुनाव लड़ने की उम्मीदवारी जता रहे थे,उन्होंने बरगदी कोट परिवार से जुड़े अपने सभी समर्थकों को बरगदी बुलाकर वार्ता किया और सभी लोगों से सपा प्रत्याशी योगेश प्रताप सिंह के समर्थन में जुट जाने के आवाह्न के साथ क्षेत्र में प्रचार के लिये निकल पड़े। खबर तो यह भी है कि शुक्रवार को कुँवर शारदेन मोहन की प्रतीक्षा में पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह कर्नलगंज- लखनऊ हाइवे पर रुके रहे और उनको साथ में लेने के बाद दोनों का काफिला क्षेत्र में चुनाव प्रचार के लिये आगे बढ़ा।

More Stories
रोहतास 30 मार्च 26*रोहतास पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय अपराधी गिरोह के सात सदस्यों को किया गिरफतार।*
मथुरा 30 मार्च 26* एक वांछित अभियुक्त को एक चोरी की मोटर साइकिल, एक अवैध तमंचा व 2 जिन्दा कारतूस सहित किया गिरफ्तार*
मथुरा 30 मार्च 26* जान से मारने की नीयत से पीडित पर हमला करने वाले अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार ।*