[3/15, 6:28 PM] +91 91258 42004: दलित महिला सफाईकर्मी के साथ दुष्कर्म का प्रयास, छानबीन में जुटी पुलिस
कर्नलगंज, गोण्डा। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में तैनात महिला सफाई कर्मी के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। मामला कोतवाली क्षेत्र कर्नलगंज अन्तर्गत एक गांव का है। जहां तैनात महिला सफाईकर्मी ने कोतवाली में तहरीर दी है। जिसमें कहा गया है कि वह अनसूचित जाति की महिला है। रविवार की शाम करीब साढ़े सात बजे वह गांव के सामुदायिक शौंचालय के अंदर साफ-सफाई कर रही थी। उसी बीच गांव के ही निवासी एक व्यक्ति ने अंदर जाकर उसे पकड़ते हुये फर्श पर पटक दिया। महिला का आरोप है कि उक्त व्यक्ति उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा। विरोध करने पर उसके अंगों से छेड़छाड़ करते हुये वस्त्र भी फाड़ने लगा।कुशल यह थी कि महिला की हल्ला गुहार सुनकर गांव के लोग पहुंच गये जिस पर व्यक्ति महिला का 300 रुपया छीनकर फरार हो गया। महिला ने मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही करने की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि मामला जानकारी में है। जिसकी जांच उपनिरीक्षक अग्निहोत्री को करने को निर्देशित किया गया है।
[3/15, 6:28 PM] +91 91258 42004: मैजापुर मिल के पास हुए हादसे में ट्रक की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत —————————————- (उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी मय पुलिस बल मौके पर )
कर्नलगंज,गोण्डा । स्थानीय तहसील क्षेत्र के ब्लॉक हलधरमऊ अन्तर्गत मैजापुर मिल गेट से कुछ ही दूरी पर मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा घटित हो गया, जिसमें एक व्यक्ति की जान चली गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना मैजापुर मिल के पास की है। जहां मगन पाण्डेय नाम का एक व्यक्ति मैजापुर मिल चौराहे पर चाय की दुकान कर अपना व अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। जो किसी कार्यवश बाइक से कटरा बाजार गया था,और वहां से वापस लौटते वक्त मिल गेट से कुछ दूरी पर स्थित बोधापुरवा के पास एक ट्रक की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गयी। विश्वस्त सूत्रों की मानें तो ये दर्दनाक हादसा ट्रकों की आपस मे ओवरटेकिंग के चलते हुआ। वहीं घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को मिल परिसर में रखकर मुआवजे की मांग करना शुरू कर दिया। जिससे घटना की सूचना पर एसडीएम व सीओ मौके पर पहुँच गये हैं तथा मौके की नजाकत को भांपते हुए कई थानों की फोर्स तैनात कर दी गई है।

More Stories
गाजियाबाद25जून26*’मृत’ घोषित युवक जिंदा लौटा! शव की गलत पहचान से उठा बड़ा सवाल
गया बिहार25नूं26*GM छत्रसाल सिंह एक्शन में: पटना-कोडरमा रेलखंड का मैराथन निरीक्षण |
नई दिल्ली25जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर*!!..देश राज्यों की बड़ी खबरें..!!*