गोंडा 14 फरवरी *सपा के पूर्व मंत्री योगेश प्रताप के समर्थन में आये लल्ला भैया के करीबी दर्जनों प्रधान*
कर्नलगंज,गोण्डा । क्षेत्र में आगामी 27 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीख जैसे जैसे नजदीक आती जा रही है वैसे-वैसे राजनीतिक दलों का प्रचार प्रसार बढ़ता जा रहा है। वहीं प्रत्येक दल के उम्मीदवार अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिये दिन-रात एक किये हुए हैं तथा रूठे लोगों को मनाकर अपने पाले में लाने की पुरजोर कोशिश में दिख रहे हैं। मालूम हो कि भाजपा का टिकट कटने से नाराज कर्नलगंज के निवर्तमान विधायक कुँवर अजय प्रताप सिंह “लल्ला भईया” व उनके सुपुत्रों ने अपने धुर विरोधी रहे समाजवादी पार्टी प्रत्याशी पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह को अचानक अपना पूर्ण समर्थन देकर सबको चौंका दिया। इसके बाद यह सिलसिला यहीं नहीं थमा बल्कि भाजपा के दूसरे नेता परसपुर निवासी दिग्विजय सिंह जो भाजपा से विधायक पद हेतु काफी समय से दावेदारी जता रहे थे वह भी अचानक बागी हुए और उन्होंने भी अपने समर्थकों के साथ लखनऊ में सपा में शामिल होकर योगेश प्रताप सिंह को अपना समर्थन दे दिया। तो वहीं योगेश प्रताप के हमेशा विरोधी खेमे में रहे ग्राम चचरी पाल्हापुर के दिग्गज प्रधान हरिभान सिंह भी अपने समर्थकों को लेकर योगेश प्रताप सिंह के साथ हो लिये। इसी क्रम में रविवार को लल्ला भैया के बहुत करीबी माने जा रहे ग्राम हरिगवां के प्रधान सुरेन्द्र कुमार द्विवेदी उर्फ “बब्लू” के नेतृत्व में दर्जनों प्रधानों ने सामूहिक रूप से योगेश प्रताप सिंह को समर्थन देने का ऐलान कर दिया। रविवार को हरिगवाँ में सुरेन्द्र कुमार द्विवेदी उर्फ बबलू द्विवेदी के आवास पर पूर्व मन्त्री योगेश प्रताप सिंह को समर्थन देने वालों में प्रमोद सिंह पूर्व प्रधान फतेहपुर कोटहना, योगेन्द्र अवस्थी प्रधान खजुरिया,रामकुमार पूर्व प्रधान बसेहिया, सिंहराज धर द्विवेदी,वीरेंद्र कुमार द्विवेदी,श्रेयांश द्विवेदी उर्फ अनूप युवा समाजसेवक,राजेश कुमार द्विवेदी, विवेक सिंह पूर्व बीडीसी मुण्डेरवा,चंदर सिंह प्रधान गुमदहा,कक्कन शुक्ला प्रधान नकार,सुरेन्द्र तिवारी पूर्व प्रधान रुदौली,विशाल सिंह प्रधान मुण्डेरवा तथा प्रधान संघ के अध्यक्ष राहुल सिंह का नाम शामिल है। हालांकि इनमें से एक दो लोग पहले से ही पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह के नज़दीकी रहे हैंं।

More Stories
नई दिल्ली4अप्रैल26* राजयसभा मे राघव चड्ढा द्वारा अमजनता की समस्या उठाने से aap ने उपनेता पद से हटाया
लखनऊ 4 अप्रैल 26*निजी प्रकाशन की किताबें खरीदने के लिए अभिभावकों पर दबाव बनाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश
नई दिल्ली 4 अप्रैल 26* स्मार्ट मीटर लगवाना अनिवार्य नहीं- केंद्रीय ऊर्जा मंत्री