गोंडा 11 अगस्त *राहुल सिंह प्रधान संघ ब्लाक कर्नलगंज के निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित*
कर्नलगंज (गोंडा) । विकास खण्ड कर्नलगंज के प्रधान संघ के अध्यक्ष/कार्यकारिणी के लिए ब्लॉक परिसर में हुऐ प्रधान संघ के निर्वाचन में ग्राम पंचायत कंजेमऊ के ग्राम प्रधान राहुल सिंह निर्विरोध ब्लॉक अध्यक्ष निर्वाचित हुऐ। इस दौरान ब्लाक क्षेत्र के अनेकों प्रधान उपस्थित रहे। चुनाव प्रक्रिया निर्विरोध संपन्न हुई जिसमें प्रधान राहुल सिंह को ब्लाक कर्नलगंज का निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद सभी ग्रामप्रधानों का हृदय से आभार जताते हुऐ राहुल सिंह ने कहा कि प्रधानों के हक के लिए लड़ने हेतु वह कभी भी पीछे नहीं हटेंगे। आगे कहा कि ग्राम पंचायत लोकतंत्र की प्रथम कड़ी है, यह मजबूत होगा तो देश भी मजबूत रहेगा। वहीं ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों के प्रति ग्राम प्रधानों से भी सजग रहने की अपेक्षा करते हुऐ उन्होनें कहा कि वह प्रधानों के हितों और सम्मान के प्रति सदैव तत्पर रहेंगें। राहुल सिंह के अध्यक्ष निर्वाचित होने पर जयप्रकाश सिंह प्रधान, मो० अहमद प्रधान प्रतिनिधि, लल्ला सिंह प्रधान, बब्बू सिंह प्रधान, विपिन सिंह प्रधान,शिवबालक मिश्र प्रधान,बृहस्पति दूबे प्रधान, अनूप कुमार गोस्वामी प्रधान प्रतिनिधि कुम्हड़ौरा,सुनील सिंह प्रधान प्रतिनिधि,कक्कन शुक्ला प्रधान,जहीर खां प्रधान, राजकुमार गोस्वामी प्रधान सहित अनेकों ग्रामप्रधानों व ग्रामसभा के लोगों ने बधाई दी है।
More Stories
पंजाब 28 सितम्बर 2023* अदालत ने सुखमंदर सिंह को एक्सीडैंट मामले में किया बरी
पंजाब 28 सितम्बर 2023* गंगकैनाल बोदीवाला नहर पर कड़ी सुरक्षा जारी गणपति विसर्जन करने वालों के लिए किए गए विशेष प्रबंध
पंजाब 28 सितम्बर 2023* 105 नशीली गोली आरोपी मंगत सिंह पुलिस रिमांड पर