गोंडा 10 फरवरी *विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कस्बे में पुलिस ने चलाया चेंकिंग अभियान*
कर्नलगंज,गोण्डा । क्षेत्र में आगामी 27 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद दिखाई पड़ रही है। इसी क्रम में क्षेत्र के राजमार्ग तथा बड़े चौराहों के साथ ही पुलिस कस्बा स्थित छोटे-छोटे चौराहों पर भी कड़ीं निगरानी रख रही है। इसी क्रम में गुरुवार को कोतवाल प्रदीप कुमार सिंह की अगुवाई में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चल रहे चेकिंग अभियान के दौरान कस्बे के बस स्टॉप, मौर्य नगर चौराहा सहित अन्य कई स्थानों पर पुलिस ने आने जाने वाले लोगों से पूछताछ की और सड़क पर बेतरतीब तरीके से खड़े वाहनों को हटवा कर वाहन चालकों को सड़क पर वाहन न खड़े करने के सख्त निर्देश दिये। इस दौरान चौकी प्रभारी दिवाकर मिश्रा,उपनिरीक्षक धीरेन्द्र सिंह व बड़ी संख्या में महिला व पुलिस आरक्षी मौजूद रहे।
More Stories
कौशाम्बी 12 अक्टूबर 26**मंझनपुर रामलीला में अहिल्या उद्धार व फुलवारी लीला का हुआ मंचन*
पटना 12 अक्टूबर 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर बिहार राज्य कि कुछ प्रमुख खबरें
कानपुर नगर 12 अक्टूबर 26*त्यौहारों पर चोरों का हो रहा काम दुकानदारों का हो गया काम तमाम*