गोंडा 10 फरवरी *कर्नलगंज में बीजेपी को एक और झटका* (पार्टी में उम्मीदवारी जता रहे दिग्विजय सिंह सपा में शामिल)
कर्नलगंज,गोण्डा । क्षेत्र में जैसे जैसे चुनाव की तिथि नजदीक आती जा रही है वैसे वैसे प्रायः नये चौंकाने वाले समीकरण जन्म ले रहे हैं। मालूम हो कि कर्नलगंज विधानसभा क्षेत्र में बीते कई वर्षों से लगातार भारतीय जनता पार्टी की सेवा कर रहे व विधायक पद के टिकट के दावेदार रहे युवा नेता दिग्विजय सिंह ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी को अलविदा कहते हुए समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया। बताते चलें कि परसपुर ब्लाक के ग्राम मिझौरा निवासी दिग्विजय सिंह ने गुरुवार को समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी व पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह की अगुवाई में अपने तमाम समर्थकों के साथ राजधानी लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी में शामिल होकर सबको चौंका दिया है। वहीं अचानक घटे इस राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि सोशल मीडिया के माध्यम से जो क्षेत्रवाद पैदा किया जा रहा था, दिग्विजय सिंह ने आज समाजवादी पार्टी प्रत्याशी योगेश प्रताप सिंह को समर्थन देकर उसकी हवा निकाल दी। दिग्विजय सिंह के सपा में शामिल होने पर उनके इष्ट मित्रों शुभचिंतकों सहित काफी संख्या में क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है तथा आजाद युवा विकास फाउंडेशन के संस्थापक एवं युवा समाजसेवी हर्षित सिंह ने बधाई देकर कहा कि इससे सपा को और मजबूती मिलेगी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
बांदा1अप्रैल26* पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई*
लखीमपुर खीरी १ अप्रैल २६ * “स्कूल चलो अभियान” के तहत सदर विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित हुआ
वाराणसी १ अप्रैल २६ * कैथी और डाफी प्लाजा पर पांच से 20 रुपये बढ़ा टोल