गोंडा 02 मार्च *सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल,हालत नाजुक
कर्नलगंज,गोण्डा। बुधवार को गोंडा-लखनऊ राजमार्ग स्थित भंभुआ चौकी से कुछ दूरी पर सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी हालत नाजुक बनी हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना गोंडा-लखनऊ राजमार्ग स्थित ताले पुरवा मोड़ के पास की है, जहां बुधवार की सुबह ग्राम ढेमा निवासी राजेश अवस्थी बाइक से कहीं जा रहे थे। वह अभी ताले पुरवा मोड़ के पास गोंडा-लखनऊ हाईवे पर पहुंचे ही थे, उसी दौरान काफी तीव्र गति से आ रही कार अनियंत्रित होकर बाइक से टकरा गई। जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें आनन फानन में गोंडा ले जाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। बताया जाता है कि उनकी हालात गंभीर बनी हुई है। उक्त संबंध में भंभुआ चौकी प्रभारी वेद प्रकाश शुक्ला ने बताया कि घायल को गोंडा इलाज के लिये ले जाया गया है, जहां हालत गंभीर बनी हुई है। उन्होंने बताया कि तहरीर मिलने पर विधिक कार्यवाही की जायेगी। वहीं कार को कब्जे में ले लिया गया है।

More Stories
कानपुर नगर 27 अगस्त 26*ग्रामीणों की गुहार पर समाजसेवी अनुभव कटियार द्वारा गड्ढा युक्त संपर्क मार्ग पर ईटा मिट्टी का कराया गया भराव जेसीबी द्वारा
गोरखपुर 27.08.2026**50,000 रु0 का इनामिया वांछित अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
लखनऊ 27 अगस्त 26*डीजीपी मुख्यालय में बच्चों के साथ मनाया गया रक्षाबंधन, बच्चियों ने DGP राजीव कृष्ण को बांधा रक्षा सूत्र