गोंडा 02 मार्च *सड़क दुर्घटना में मौत के मामले में वाहन चालक के विरुद्ध पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
कर्नलगंज, गोण्डा। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में विगत दिनों सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों की मौत के मामले में पुलिस ने वाहन चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। थाना कोतवाली कर्नलगंज अन्तर्गत ग्राम अहिरौरा दानापुर निवासी इन्द्रसेन वर्मा की तहरीर पर पुलिस ने वाहन चालक के विरुद्ध धारा 279, 304 ए एवं मोटर अधिनियम 184 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। जिसमें आरोप है कि चालक ने काफी तेज गति से लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुये बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार विनोद कुमार वर्मा व दीप कुमार वर्मा की मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।

More Stories
लखनऊ 27 अगस्त 26*डीजीपी मुख्यालय में बच्चों के साथ मनाया गया रक्षाबंधन, बच्चियों ने DGP राजीव कृष्ण को बांधा रक्षा सूत्र
भागलपुर 27 अगस्त 26*NCC, भागलपुर की छात्राओं ने वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय को राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन पर्व
लखनऊ 27अगस्त 26*उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने घोषित किया UPTET 2026 का परिणाम,