गुरुग्राम31जुलाई*आप सचिव पंकज गुप्ता व अनु कादयान को मिला वर्ल्ड ह्यूमन राइट्स सम्मान 2022
गुरुग्राम, 31 जुलाई। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पंकज गुप्ता व पार्टी की हरियाणा महिला अध्यक्ष अनु कादयान को वर्ल्ड ह्यूमन राइटस सम्मान 2022 से नवाजा गया। ये सम्मान ओर्गेनाइजेशन के फाउंडर चेयरमैन योगराज शर्मा व हरियाणा महिला सेल अध्यक्षा अलका शर्मा ने दिया। इस मौके पर आप नेता मंजीत जैलदार व अभिनेता पत्रकार श्याम मोहन सोनी भी मौजूद थे। गुरुग्राम सेक्टर 45 में आयोजित एक विशाल तीज समारोह मे उन्हें ये सम्मान दिए गये। तीज कार्यक्रम का आयोजन आम आदमी पार्टी की हरियाणा महिला उपाध्यक्ष अलका शर्मा व उनकी सहयोगी महिलाओं ने किया। कार्यक्रम मे हरियाणवी लोकगीतो पर ऩृत्य, मेहंदी प्रतियोगिता व डांस कंपीटीशन आदि का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के संयोजक राहुल शर्मा ने बताया कि करीब पांच सौ से अधिक महिलाओं की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी के आमंत्रित पदाधिकारियों ने सभी को तीज की बहुत बहुत शुभकामनाएं दी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
आजमगढ़24 सितम्बर 26*एसएसपी डॉ अनिल कुमार की मानवता से भरी पहल, बेसहारा बेटियों को लिया गोद,
मुजफ्फरनगर24 सितंबर 26*छपार के रामपुर गांव में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, घर में बिस्तर पर मिला शव
मथुरा 24 सितंबर 26*थाना वृन्दावन पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त को अवैध चाकू सहित किया गया गिरफ्तार ।*