गुजरात30नवम्बर23*कथित तौर पर सिरप पीने से 5 लोगों की हुई मृत्यु पर खेड़ा SP राजेश कुमार गढ़िया का बयान।
नडियाद, खेड़ा (गुजरात):* कथित तौर पर सिरप पीने से 5 लोगों की हुई मृत्यु पर खेड़ा SP राजेश कुमार गढ़िया ने कहा, “…मामले में 3 लोगों की मृत्यु 28 तारीख और 2 लोगों की मृत्यु 29 तारीख को हुई थी… कहा जा रहा है कि एक आयुर्वेदिक सिरप है जिसे पीने के कारण यह हुआ है… यह सिरप किससे ली गई? कौन सप्लायर है? कौन इसमें शामिल है इसकी जांच चल रही है। सिरप बेचने वाला किराने का व्यपारी है जिसने गांव के 50-60 लोगों को सिरप बेची है, कई लोगों ने सिरप पिया लेकिन कुछ को ही दिक्कत हुई है। कहा गया है कि 5 में से 3 की मृत्यु सीरप पीने से हुई है लेकिन 2 की नहीं, हम अभी इसकी सत्यता की जांच कर रहे हैं और आगे की कार्रवाई जारी है।…”

More Stories
लखनऊ16जुलाई26*थाना मडियांव पुलिस टीम द्वारा जुआ खेलने वाले 06 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार ।*
लखीमपुर खीरी16जुलाई26* दरोगा भर्ती में आशुतोष तिवारी की चौथी रैंक
नई दिल्ली16जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरे….*