गाजीपुर28नवम्बर24*वरिष्ठ साहित्यकार पत्रकार आलोचक संपादक रामावतार शर्मा के निधन पर शोक सभा मनाया गया
वाराणसी से प्राची राय की खास खबर यूपीआजतक
गाजीपुर । गौतम आश्रम हृदयेश पथ नखास मे हदयेश पुरस्कार संस्थान की ओर से वरिष्ठ साहित्यकार पत्रकार आलोचक संपादक सुखदेव रामावतार शर्मा का श्रद्धांजलि सभा मनाया गया
हिदू इंटर कालेज की हिन्दी प्रवक्ता डा ऋचा राय ने रामावतार शर्मा के बारे मे बताया कि रामअवतार जी जमीनी रचनाकार है। प्रसिद्ध उपन्यासकार जैनेंद्र जी के साथ दिल्ली में काम किया था। समकालीन सोच वैचारिक पत्रिका के वर्तमान अध्यक्ष प्रगतिशील विचारधारा के थे । आमजन की पीड़ा उनके उपन्यासों में है। जीवनी परख उपन्यासों के साथ ही पत्र शैली में भी उन्होंने अनेक उपन्यास लिखे हैं जो काफी चर्चित हुए हैं 36 से ऊपर उनकी विविध विधाओं में रचनाएं प्रकाशित हो चुकी हैं ।लकड़हारा उनका प्रकाशनाधीन उपन्यास है ।लकड़हारा भी जीवनी पारक है 100 वर्ष जीने की कला दरार अग्निशीला सड़क का आदमी पीएन सिंह एक कृति व्यक्तित्व श्री कृष्णा हृदयेश स्तुति व्यक्तित्व विश्वकर्मा पुराण निशांत समय समानांतर जैनेंद्र जी के साक्षात्कारों का संग्रह काफी चर्चित रहा इन पर केंद्रित समकालीन सोच का विशेषांक प्रकाशित किया गया था ।सोच विचार पत्रिका की ओर से भी उनके साहित्य सृजन के लिए सम्मानित किया जा चुका है । गजाधर शर्मा गंगेश के संपादक में लगभग 300 प्रश्नों की पुस्तक संपादित हो चुकी है जनपद के वरिष्ठ बुद्धिजीवियों में रामावतार जी का विशिष्ट स्थान है डॉ पी एन सिंह के बाद रामवतार जी का जाना जाता है।
सुबेदार मेजर अंगद शर्मा ने कहा उपन्यास सम्राट प्रेमचंद की भांति रामावतार जी भी अपने को कलाम का मजदूर मानते थे और प्रतिदिन दो या चार पेज लिखते थे उनका कहना था कि प्रतिदिन लिखना चाहिए जैसे कोई अपने कार्यालय जाता है वैसे ही वह प्रतिदिन एक नियत समय पर कंप्यूटर पर बैठकर पेन और पेपरलेस राइटिंग करते थे और कंप्यूटर में ही अपने पांडुलिपियों को लिखे स्वयं टाइप करते थे और स्वयं उसका प्रकाशन भी करवाते थे ऐसे कर्मशील साहित्य सर्जक रचनाकार थे। जिसमें श्रीमती गिरिजा राय ,हिमांशु प्रधान ,अदिति राय ,डॉक्टर रिचा राय ,प्रबुद्ध पुष्कर ,अंगद शर्मा ,गजाधर शर्मा गंगेश ,अख्तर कलीम सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे
More Stories
मथुरा 20 अक्टूबर 26*विजयदशमी पर रावण दहन का विरोध, ओमवीर सारस्वत एडवोकेट ने की दशानन की महाआरती
मथुरा 20 अक्टूबर 26*थाना वृन्दावन पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को 01 अवैध चाकू सहित गिरफ्तार किया गया ।*
सहारनपुर 20 अक्टूबर 26*पटाखा छोडने वाली 02 बुलट मोटरसाइकिलो को कब्जे में लेकर अंतर्गत धारा 207 एमवी एक्ट मे किया गया सीज….*