गाजीपुर22जुलाई24*चीतनाथ घाट पर गंगा मां का भव्य आरती का आयोजन
वाराणसी से प्राची राय की खास खबर यूपीआजतक
गाजीपुर । गाजीपुर के अति प्राचीन घाट चीतनाथ घाट पर आरती का आयोजन किया गया।मां गंगा को नदियों में सबसे पवित्र व पूजनीय माना जाता है और यही कारण है कि लोग दूर-दूर से गंगा नदी में स्नान करने आते हैं। माना जाता है कि गंगा नदी में स्नान करने से न सिर्फ व्यक्ति के सारे कष्ट मिटते हैं, बल्कि उसके सारे पाप भी धुल जाते हैं। गंगा नदी में स्नान के अतिरिक्त जिस चीज को सबसे अधिक महत्व दिया जाता है, वह है आरती। गंगा आरती का अपना एक अलग महत्व है। गंगा आरती का दृश्य मात्र देखने से ही व्यक्ति भक्ति के रस में सराबोर हो जाता है। इस आरती में शहर के अनेकों गणमान्य लोग उपस्थित रहें। जिसमें स्वामी जी रासबिहारी राय अर्जुन सेठ गिरिजा राय एवमं हजारो के संख्या मे महिलाए पुरुष बच्चें उपस्थित थें। कार्यक्रम का संचालन शंकर पाण्डेय ने किया।

More Stories
कौशाम्बी17अगस्त26*प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के 3 साल कार्यकाल पूरे होने पर जरूरतमंदो को फल मिठाई वितरित किया -*
अयोध्या17अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
भागलपुर17अगस्त26*भागलपुर में तीसरी सोमवारी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बोल बम के जयघोष से गूंजा शहर