गाजीपुर21अगस्त24* आरपीएफ जवानों की हत्या , रेल ट्रैक के किनारे मिला शव — बिहार के शराब माफियाओं पर शक।
गाजीपुर से हिमांशु रॉय की खास रिपोर्ट यूपीआजतक
गाजीपुर। (पीडीडीयू) रेलवे में तैनात दो आरपीएफ जवानों की हत्या कर गहमर थाना क्षेत्र में फेंक दिया गया। दोनों के क्षत-विक्षत शव बकैनिया गांव के समीप रेल पटरी किनारे मिले हैं। वे मोकामा (पटना) ट्रेनिंग सेंटर जाने के लिए सोमवार की रात करीब एक बजे डाउन बाड़मेर गुवाहटी एक्सप्रेस से रवाना हुए थे। हत्या के पीछे बिहार के शराब माफियाओं का हाथ माना जा रहा है। कहा जा रहा है कि ट्रेन को चेन पुलिंग कर रोकने के बाद शराब लादा जा रहा था। सादी वर्दी में जा रहे दोनों जवानों ने विरोध किया तो हत्या की गई है। हालांकि इस बात की पुष्टि अभी किसी अधिकारी ने नहीं की है। अफसर कई एंगल पर जांच पड़ताल में जुटे हुए हैं। बिहार के आरा जिले के तरारी थाना क्षेत्र के करथ गांव निवासी 37 वर्षीय प्रमोद सिंह और गाजीपुर के जमनिया थाना क्षेत्र के देवैथा गांव निवासी 38 वर्षीय मोहम्मद जावेद खान पीडीडीयू रेलवे के मानसनगर आरपीएएफ पोस्ट पर तैनात थे। दोनों मोकामा ट्रेनिंग सेंटर के लिए सोमवार की देर रात पीडीडीयू जंक्शन से डाउन बाड़मेर गुवाहटी एक्सप्रेस से रवाना हुए थे। उन्हें सुबह नौ बजे ट्रेनिंग सेंटर में रिपोर्ट करनी थी। सेंटर में जवानों के न पहुंचने पर खोजबीन शुरू हुई। इस दौरान पता चला कि गाजीपुर के गहमर थाना क्षेत्र के बकैनिया गांव के समीप रेल पटरी किनारे दोनों के शव मिले हैं। इसकी जानकारी होते ही विभागीय अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में आरपीएफ कमांडेंट जेथिन बी राज सहित दानापुर के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अफसरों ने प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जाहिर की है। आरपीएफ कमांडेंट ने बताया कि आरपीएफ जवानों के शव मिलने पर विभागीय और जिला पुलिस की ओर जांच कराई जा रही है।
More Stories
सहारनपुर 22 अक्टूबर 26*अंकिता भंडारी हत्याकांड में बड़ा मोड़: BJP के पूर्व विधायक की पत्नी उर्मिला सनावर का होगा नार्को टेस्ट
बनारस 22 अक्टूबर 26*नवरात्रि समापन पर काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव के दरबार में सजी दिव्य भजन संध्या:
NEW DELHI 22 OCTOBER2026**TODAYS TOP NEWS*From Hindi News Channel Upaajtak