गाजीपुर06नवम्बर24*साहित्यकार डाॅ.विवेकी राय की जन्म शताब्दी समारोह19 नवम्बर को*
वाराणसी से प्राची राय की खास खबर यूपीआजतक
गाजीपुर । ख्यातिलब्ध साहित्यकार डाॅ.विवेकीको राय की जन्म शताब्दी समारोह मनाने के लिए विचार-विमर्श हेतु नगर के स्टेशन रोड स्थित सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य डाॅ.शकुन्तला राय के आवास पर बैठक आयोजित की गई।बैठक में 19 नवम्बर (मंगलवार) को जिला पंचायत सभागार,गाजीपुर में प्रातः दस बजे से उनकी जन्म जयंती के अवसर पर समारोह आयोजित करने का निर्णय लेते हुए उसकी तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
समारोह के मुख्य अतिथि जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मा.मनोज सिन्हा होंगे।अध्यक्षता गीता गुरुकुल फाउण्डेशन मिशिगन,अमेरिका के संस्थापक योगी आनन्द जी करेंगे।विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रो.हरिकेश सिंह (पूर्व कुलपति-जयप्रकाश नारायण विश्वविद्यालय,छपरा)एवं मुख्य वक्ता के रूप में प्रो.अवधेश प्रधान (काशी हिन्दू विश्वविद्यालय,वाराणसी) समारोह में उपस्थित रहेंगे।
डाॅ.विवेकी राय का काव्य, निबंध एवं अन्य विधाएँ तथा डाॅ.विवेकी राय का साहित्य (कहानी एवं उपन्यास) विषय पर बाहर से आमंत्रित विद्वान वक्ता अपना विचार रखेंगे।इस अवसर पर काव्य-गोष्ठी भी आयोजित की जायेगी।
बैठक में प्रमुख रूप से डाॅ.व्यासमुनि राय डाॅ.शकुन्तला राय,साहित्य चेतना समाज के संस्थापक अमरनाथ तिवारी अमर,डाॅ.जयराम राय डाॅ.विनीता राय आदि उपस्थित थीं।
More Stories
कौशाम्बी 29 अक्टूबर 26*कौशांबी में धूमधाम से मना करवा चौथ,प्रयागराज में दिखा चांद तो जिले में बादलों के बीच होता रहा इंतजार*
कौशाम्बी 29 अक्टूबर 26*कांग्रेस कार्यालय मंझनपुर में “वोट बचाओ-देश बचाओ” अभियान के तहत प्रेस वार्ता, भाजपा पर वोट चोरी का लगाया आरोप*
अयोध्या 29 अक्टूबर 26*दीपोत्सव से पहले रोशनी से जगमगा उठा राम जन्मभूमि परिसर