गाज़ियाबाद से बड़ी खबर
गाजियाबाद3अक्टूबर25*नगर निगम की महापौर सुनीता दयाल अपने ही व्यवहार को लेकर विवादों में घिर गई हैं
गाजियाबाद*नगर निगम की महापौर सुनीता दयाल अपने ही व्यवहार को लेकर विवादों में घिर गई हैं। दरअसल, इंदिरापुरम इलाके के स्वर्णजयंती पार्क में पिछले चार महीने से लाइटें बंद पड़ी हैं। इस समस्या को लेकर 70 वर्षीय सीनियर सिटीजन ने महापौर से शिकायत की।
लेकिन शिकायत सुनने के बजाय महापौर सुनीता दयाल का रवैया रूखा और तिलमिलाहट भरा नजर आया। महापौर ने शिकायतकर्ता से कहा – “तुम्हारा फोन ही उठा लिया, वही काफी है।” यही नहीं, उन्होंने आगे यहां तक कह डाला – “पार्क जीडीए को वापस कर देते, बकवास मत करो।”
महापौर का यह बयान अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि जब जनता की चुनी हुई प्रतिनिधि ही इस तरह से व्यवहार करेगी तो आम नागरिक अपनी समस्याएं किससे कहे।
अब देखना होगा कि नगर निगम इस मामले पर क्या सफाई देता है और क्या वाकई स्वर्णजयंती पार्क की अंधेरे में डूबी लाइटें दोबारा जल पाती हैं या नहीं।
More Stories
कटिहार बिहार 6 अक्टूबर26 *कटिहार में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन : 774 आशाओं को शोकॉज,
मथुरा 6 नवम्बर 26*ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में अक्टूबर 2025 से 5 नवंबर 2026 के बीच श्रद्धालुओं ने कुल 22 करोड़ 27 लाख 78 हजार 331 रुपये का दान दिया
पूर्णिया बिहार 6 नवंबर26* पूर्णिया जिला पदाधिकारी ने किया महावीर चौक घाट का निरीक्षण,