गाजियाबाद13जून26*50 हजार का इनामी अपहरण-हत्याकांड का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, दोनों पैरों में लगी गोली
गाजियाबाद के लोनी थाना क्षेत्र में पुलिस ने अपहरण और हत्या के मामले में वांछित 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी गौरव नागर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी स्विफ्ट कार से बंथला-चिरोड़ी मार्ग पर आ रहा था। चेकिंग के दौरान पुलिस को देखकर उसने भागने की कोशिश की और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर अस्पताल भेजा गया।
पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर ग्राम गनौली निवासी ओमकार सिंह के अपहरण और हत्या में शामिल होने की बात कबूल की। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक स्विफ्ट कार, 32 बोर की पिस्टल, दो जिंदा और दो खोखा कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ एनसीआर क्षेत्र में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

More Stories
भागलपुर10अगस्त26* 1.430 कि०ग्रा० गांजा के साथ एक अपराधकर्मी को किया गया गिरफ्तार।
बाँदा10अगस्त26*डीआईजी चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा एवं एसपी बांदा द्वारा बामदेवेश्वर मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया
कानपुर नगर10अगस्त26*बस अब बहुत हो चुका’,लोकतंत्र की नहीं होने देंगे हत्या, जलनिगम, नगर निगम अधिकारियों को खींच कर करवाएंगे काम,