ग़ाज़ियाबाद1मई25*पुलिस कमिश्नर जे रविंद्र गौड़ का असर पूरे गाजियाबाद कमिश्नरेट में दिखाई दे रहा
सभी पुलिसकर्मियों ने टॉफी और चॉकलेट दे रहे वहीं, मंगलवार को पुलिस थानों में पुलिसकर्मियों का व्यवहार बदला हुआ नजर आया। कविनगर थाने में थाना प्रभारी ने अपनी टेबल पर टाफी का डिब्बा ही लाकर रख दिया है। सिहानी गेट थाने में एक फरियादी के साथ आए बच्चे को पुलिसकर्मियों ने टॉफी और चॉकलेट दी। पुलिसकर्मी भी आपस में बात करते दिखे कि लोगों से किस तरह बात करनी है इसका भी अभ्यास करना पड़ेगा।
मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे हापुड़ रोड स्थित पुलिस ऑफिस में फरियादी कुर्सी पर बैठे दिखे। फरियादियों के लिए पंखे भी लगे हुए हैं। अपनी शिकायत डेस्क पर मौजूद पुलिसकर्मियों को बताकर आयुक्त से फरियादियों की लगातार मुलाकात कराई जा रही थी।

More Stories
पूर्णिया बिहार 14 अगस्त 26 *हर घर तिरंगा अभियान में तिरंगामय हुआ भट्ठा बाजार, भव्य तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब*
नई दिल्ली14अगस्त26*शुक्रवार, 14 अगस्त 2026 देश दुनिया के ताजा 45 समाचार*
लखीमपुर खीरी14अगस्त26*प्रतिभावान खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय राइफल-पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है