गयाजी 15दिसम्बर 25*गयाजी रेलवे जंक्शन पर आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, नेताजी एक्सप्रेस से 76 जीवित कछुए बरामद*
रोहताससे संवाददाता मोहम्मद इमरानअली की रिपोर्ट यूपीआजतक✍🏻
गयाजी:- रेलवे जंक्शन पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वन्यजीव तस्करी का पर्दाफाश किया है। आरपीएफ की टीम ने ऑपरेशन विलेप के तहत नेताजी एक्सप्रेस से 76 जीवित कछुए बरामद किए हैं।
रेल पुलिस के अनुसार, जब्त किए गए ये कछुए संरक्षित प्रजाति के हैं, जिनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 38 लाख रुपये बताई जा रही है। कार्रवाई के दौरान कछुओं को सुरक्षित कब्जे में लेकर वन विभाग को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
आरपीएफ अधिकारियों ने बताया कि वन्यजीव तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
मथुरा 5 अप्रैल 26* “MISSION SHAKTI”* फैज़ 5.0 के तहत जिले के सभी तहसीलों में महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक*
मथुरा 5 अप्रैल 26*थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा शादी का झांसा देकर बलात्कार करने वाले वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।*
नई दिल्ली 5 अप्रैल 26*DCC ने मेडिकल स्टोरों में सीसीटीवी कैमरा लगाना अनिवार्य करने का प्रस्ताव मंजूर किया है।