खेरवाडा,1 जनवरी । पंचायत समिति खेरवाडा की ग्राम पंचायत कारछा में आज प्रशासन गाँवाें के संग अभियान शिविर लगाया गया ।
शिविर की अध्यक्षता उपखण्ड अधिकारी प्रमाेद सीरवी,मुख्य अतिथि विधायक डाँ दयाराम परमार,विशिष्ट अतिथि प्रधान पुष्पा मीणा,उप प्रधान राधेश्याम गर्ग,पंचायत समिति सदस्य थावरचन्द डामाेर थे ।
मुख्य अतिथि डाँ दयाराम परमार ने सरकार की विभिन्न याेजनाओं से लाभानि्वत लाभार्थियाें काे पंचायती राज से 35 जाेब कार्ड,23 आविसीय पट्टे,एक जन्म प्रमाण पत्र,एक पालनहार,41 आवास स्वीकृति पत्र,19 पेन्शन पीपीओ वितरण किये गये ।राजस्व विभाग के 173 नामान्तरकरण,3 राजकीय आवंटन,11 रास्ते के प्रकरण,6 बंटवाडे के,144 शुद्धीकरण पत्र वितरण किये, 3 किसानाें कृषि प्रयाेजनार्थ भूमि आवंटन की गई । जन स्वास्थ्य अभियांत्रिक विभाग द्वारा पंचायत क्षेत्र में पानी जांच करने का मशीन सरपंच वाली देवी काे दिया ।कृषि विभाग द्वारा एक किसान काे स्प्रे मशीन दी गई ।
इस अवसर पर स्थानीय सरपंच वाली देवी अहारी, ब्लाँक काँग्रेस कमेटी खेरवाडा के प्रवक्ता गणेश मीणा,महासचिव माेहनलाल औदिच्य, तहसीलदार घनश्याम,सहायक विकास अधिकारी गिरिश कलाल,मुख्य ब्लाँक शिक्षा अधिकारी प्रकाश जैन, राजेश उपाध्याय,राकेश अहारी, तनमय परमार पूर्व पाेस्ट मास्टर अमरसिंह मीणा,राकेश पटेल सहीत अधिकारी,कर्मचारी उपसि्थत थे ।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
महोबा 21 अक्टूबर 26*चरखारी में विजयदशमी पर भाजपा विधायक डॉ. बृजभूषण राजपूत ने किया शस्त्र पूजन
नई दिल्ली 21 अक्टूबर 26*अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमले में यूपी की 2 युवतियों सहित 4 और गिरफ्तारियां*
हरिद्वार 21 अक्टूबर 26*शांति आश्रम में पंच जूना अखाड़ा के साधु-संतों ने धूमधाम से मनाया ‘गोला पूजा’ का पर्व, हुआ भव्य स्वागत व जलपान