October 1, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अलवर 1 अक्टूबर 26*नॉलेज सिटी अलवर में क्लासरूम मैनेजमेंट पर कार्यशाला आयोजित

अलवर 1 अक्टूबर 26*नॉलेज सिटी अलवर में क्लासरूम मैनेजमेंट पर कार्यशाला आयोजित

अलवर 1 अक्टूबर 26*नॉलेज सिटी अलवर में क्लासरूम मैनेजमेंट पर कार्यशाला आयोजित

शिक्षकों को प्रभावी कक्षा संचालन एवं बेहतर शिक्षण तकनीकों की दी जानकारी

अलवर। नॉलेज सिटी, अलवर में फुल मार्क्स प्राइवेट लिमिटेड की ओर से क्लासरूम मैनेजमेंट विषय पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षकों को कक्षा प्रबंधन की प्रभावी तकनीकों, विद्यार्थियों के साथ बेहतर संवाद तथा शिक्षण प्रक्रिया को अधिक प्रभावशाली बनाने के विभिन्न तरीकों से परिचित कराना रहा।

कार्यशाला में नॉलेज सिटी के डायरेक्टर डॉ. गौरव खंडेलवाल ने शिक्षण व्यवस्था और कक्षा प्रबंधन के महत्व पर विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि बेहतर क्लासरूम मैनेजमेंट से विद्यार्थियों के सीखने की क्षमता और कक्षा का शैक्षणिक वातावरण दोनों बेहतर होते हैं।

कार्यशाला में फुल मार्क्स प्राइवेट लिमिटेड की रिसोर्स पर्सन अंशिका बब्बर ने शिक्षकों को क्लासरूम मैनेजमेंट से जुड़ी व्यावहारिक तकनीकों और गतिविधियों के माध्यम से प्रशिक्षण दिया। उन्होंने शिक्षकों के साथ विभिन्न गतिविधियों के जरिए प्रभावी कक्षा संचालन, विद्यार्थियों की भागीदारी बढ़ाने तथा सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण तैयार करने के तरीकों पर चर्चा की।

इस अवसर पर फुल मार्क्स प्राइवेट लिमिटेड के रीजनल मैनेजर ब्रजेश पाठक भी उपस्थित रहे। कार्यशाला में लगभग 50 शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से क्लासरूम मैनेजमेंट की नई तकनीकों को समझा।

कार्यशाला के दौरान शिक्षकों ने अपने अनुभव साझा किए और कक्षा में आने वाली विभिन्न चुनौतियों पर चर्चा करते हुए उनके समाधान के व्यावहारिक उपाय भी सीखे। प्रतिभागियों ने कार्यशाला को शिक्षण कार्य को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में उपयोगी पहल बताया।

Taza Khabar