कौशाम्बी9मई26*राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार ने कार्यालय जिला कमांडेंट होमगार्ड्स भवन का किया शिलान्यास*
*2 करोड़ 84 लाख 46 हजार रुपए की लागत से बनेगा जिला कमांडेंट होमगार्ड्स भवन*
*कौशाम्बी।* प्रदेश के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा धर्मवीर प्रजापति ने महिला थाना मंझनपुर के पास शनिवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत भूमि पूजन कर कार्यालय जिला कमांडेंट होमगार्ड्स भवन का शिलान्यास किया राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार ने कहा कि सरकार ने होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं आधुनिक बनाने के लिए अनेक कार्य किए है तथा निरंतर कार्य किया जा रहा है। होमगार्ड्स जवानों के हित में यथा वर्दी भत्ता, दैनिक भत्ता एवं ट्रेनिंग भत्ता आदि में ऐतिहासिक निर्णय लिए गए है। शत-प्रतिशत होमगार्ड्स जवानों को ड्यूटी मिल रही है। नए भवन के निर्माण से विभागीय कार्यों में सुगमता आएगी तथा आमजन को बेहतर सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी कार्यालय जिला कमांडेंट होमगार्ड्स भवन का निर्माण कार्य लगभग 2 करोड़ 84 लाख 46 हजार रुपए की लागत से कराया जा रहा है। यह भवन आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा,जिससे विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बेहतर कार्य वातावरण प्राप्त होगा।इस अवसर पर जिला कमांडेंट होमगार्ड्स विनोद कुमार द्विवेदी, उप जिलाधिकारी आकाश सिंह, क्षेत्राधिकारी यातायात भैय्या संतोष कुमार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

More Stories
कौशाम्बी9मई26*संगम हीरो बाइक एजेंसी में लगी आग,मची अफरा-तफरी लाखों का जला सामान*
लखनऊ9मई26*होर्डिंग लगवा रहे भाजपा नेता को गोली मारी गई, आरोपी हिरासत में*
कौशाम्बी9मई26*राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 31282 वादों का निस्तारण कर 4 करोड़ 40 लाख 82 हजार 617 रुपए वसूला गया*