कौशाम्बी9अक्टूबर24*ग्राम अलवारा में हुआ ग्राम चौपाल का आयोजन*
*कौशाम्बी* अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) प्रबुद्ध सिंह के नेतृत्व में ग्राम अलवारा में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। ग्राम में चकबन्दी अधिकारी, सहायक चकबन्दी अधिकारी, चकबन्दीकर्ता व चकबन्दी लेखपाल उपस्थित रहें। इसके अतिरिक्त ग्राम प्रधान व चकबन्दी समिति के सदस्यगण एवं बडी संख्या में ग्रामवासियों द्वारा सहभागिता की गयी। ग्राम चौपाल में सभी ग्रामवासियों से चकबन्दी की समस्याओं पर चर्चा की गयी। ग्राम अलवारा में प्रथम चक्र की चकबन्दी प्रचलित है तथा ग्राम में चक निर्माण का कार्य हो रहा है। कृषकों को अपनी-अपनी चकों हेतु सहमति पर्याप्त संख्या में देने हेतु समझाया गया तथा जन समस्याओं को सुना गया। जिसके नियानुसार निस्तारण हेतु अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया।

More Stories
लखनऊ10अगस्त26*राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने भेजा मुख्यमंत्री को ज्ञापन*
कौशाम्बी10अगस्त26*कड़ा दर्शन को जा रही भक्तों की पिकअप को बस ने मारी टक्कर एक की मौत दर्जनों घायल*
कानपुर नगर10अगस्त26*’मिशन शक्ति 5.0′ के तहत पनकी पुलिस का शक्ति प्रदर्शन,