कौशाम्बी8अक्टूबर25*धर्मा देवी इंटर कॉलेज में नारी सशक्तिकरण पर प्रतियोगिता आयोजित*
*कौशाम्बी* मिशन नारी शक्ति के अन्तर्गत आज दिनांक 08 अक्टूबर 2025 बुधवार को धर्मा देवी इण्टर कॉलेज के प्रांगण में नारी को सशक्त बनाने, नारी के अधिकार व नारी की महानता से सम्बन्धित अनेक विषयों पर विद्यालय में प्रतियोगिता आयोजित हुई जिसमें विद्यालय के अनेक छात्र छात्राओं द्वारा अपने भाषण, स्लोगन, चित्रकला व संगीत के माध्यम नारी के विषय में विस्तृत चर्चा हुई।छात्रों द्वारा बनाये गए स्लोगन सभी को नारी सुरक्षा का संदेश दिया विद्यालय के छात्र गोलू कुमार ने ‘नारी तुम महान हो, तुम ही हमारी पहचान हो’ पर गीत प्रस्तुत किया गया।विद्यालय की छात्रा साक्षी मिश्रा ने भाषण के माध्यम से देश में नारी का स्थान पर अपने विचार रखे।प्रतिभागी छात्र छात्राओं को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।इस कार्यक्रम के अवसर पर विद्यालय के उप प्रधानाचार्य राम शंकर सिंह बलवंत कुमार शंकर लाल सज्जन सिंह आदि शिक्षक उपस्थित रहें।

More Stories
रायगड17अगस्त26*अंमली पदार्थांविरोधात जनजागृती अभियान; व्यसनमुक्त समाजासाठी पुढाकार
मथुरा 17 अगस्त 26 पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा तहसील गोवर्धन में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन*
मथुरा17अगस्त26* चोरी के अभियोग में वांछित 02 अभियुक्तगण को 01 एक अवैध हथियार,01 अवैध चाकू,01 मोटरसाईकिल व चोरी के रुपये सहित गिरफ्तार किया गया ।*