कौशाम्बी7नवम्बर23*दीपावली आते ही सक्रिय हुआ खाद्य विभाग छापा मारकर नष्ट कराया खाद्य सामग्री एकत्रित किए नमूने*
*कौशाम्बी।* दीपावली के पर्व को देखते हुए जिले के विभिन्न बाज़ारों में खाद्य विभाग के अधिकारियों द्वारा छापेमारी निरीक्षण और नमूना संग्रहण का कार्य किया गयासहायक आयुक्त खाद्य के नेतृत्व में 7 नवम्बर को खाद्य सचल दल ने मिठाई की दुकानों में छापा मार कार्यवाही की चायल स्थित ग्राम रेही बूंदा रोड, पिपरी में खोया निर्माण करनी वाली भट्टी में छापेमारी कर नमूने संग्रहित किये गए इसके अलावा तिलहापुर मोड़, सराय आकिल, भगवती गंज, करन चौराहा पर स्थित मिठाई की दुकानों और किराना दुकानों पर औचक निरीक्षण किया गया और नमूने लिए गए बिना लेबल का संदिग्ध सरसों तेल बेचते हुए पाया गया जिसका नमूना वास्ते जांच संग्रहित किया गया स्टॉक लगभग 120 लीटर तेल जब्त किया गया ,जिसकी बाजार कीमत लगभग 17 हज़ार रुपये है।
लगभग एक कुंतल खराब खोया जांच टीम द्वारा नष्ट कराया गया। जिसकी बज़ार कीमत लगभग 25 हज़ार रुपये थी खोया, बेसन, सरसों तेल,पेड़ा, खोया के नमूने संग्रहित कर जांच हेतु प्रयोगशाला भेजा गया है। कार्यवाही के दौरान बाज़ारों में दुकानें तेज़ी से बंद होने लगीं तथा बाजार में अफरा तफरी का माहौल रहा उपभोक्ताओं को खाद्य पदार्थों की घरेलू जांच की सामान्य जानकारी दी गई, जिसमे बताया गया चांदी वर्क की पहचान के लिए मिठाई पर लगे वर्क को हाथ से रगडें, सही चांदी वर्क धूसर(grey) रंग की छाप छोड़ते हुए गायब हो जाएगा जबकि नकली अलुमिनियम मिश्रित वर्क बाहर निकल आएगा और उंगली के बीच छोटी गोली सी बन जाएगी ।
मिठाई में खाद्य रंग 100 पीपीएम तक अनुमन्य है, ऐसे में गहरे रंगों अथवा अधिक चमकदार रंग वाली मिठाई से दूर रहें।खोये की जांच के लिए टिंचर आयोडीन की 4 बूंदे डालने पर यदि रंग बैंगनी से नीला हो जाये तो उसमें आटा अथवा आलू की मिलावट है, जबकि शुद्ध खोये में रंग अपरिवर्तित रहेगा जांच के दौरान टीम के लोगों ने बताया कि किसी प्रकार की मिलावट का संदेह होने पर एफएसएसएआई के टोल फ्री नम्बर 1800112100 या एफओएससी ओएस पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत की जा सकती है।खाद्य सचल दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी भरत मिश्र, नितिन कुमार,शहाब उद्दीन सिद्दीक़ी और खाद्य सेनेटरी सुपरवाइजर अनिल एवम विजय शंकर मिश्रा शामिल रहे आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवम औषधि प्रशासन लखनऊ के दिवाली पर्व पर खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के आदेश तथा जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम छाप मार की कार्यवाही टीम द्वारा की गई है।

More Stories
लखनऊ 29 मार्च 26*दहेज समेत 30 तरह के मामलों में एफआईआर दर्ज नहीं करेगी यूपी पुलिस, डीजीपी ने दिए सख्त निर्देश*
अयोध्या 29 मार्च 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
नई दिल्ली 29 मार्च 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*